IND vs ENG: 2 खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिला मौका, क्या चैंपियंस ट्रॉफी से भी होंगे नजरअंदाज?

India vs England T20I Series: इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए 2 खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। जिसके बाद उनके चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Team India

Team India

India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होने जा रहा है। जिसके लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इस पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है। जिसमें 2 खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों को भी चैंपियंस ट्रॉफी से नजरअंदाज किया जाएगा?

विज्ञापन

1. कुलदीप यादव

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव लंबे समय से इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। न्यूजीलैंड के साथ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान कुलदीप को कमर में चोट लग गई थी, इसके बाद से ये गेंदबाज टीम से बाहर चल रहा है। वहीं फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज में ये खिलाड़ी वापसी कर सकता है, लेकिन ऐसा हो न सका। इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है।

विज्ञापन

फिलहाल ये गेंदबाज एनसीए में है और अभी तक कुलदीप की फिटनेस पर भी ताजा अपडेट नहीं आया है। कमर की चोट के चलते कुलदीप को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला था, अब देखने वाली बात होगी कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुलदीप को टीम में चुना जाता है।

विज्ञापन

2. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में शानदार कमबैक करने के बाद से टीम इंडिया के लिए लगातार खेलते आ रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी पंत को खेलते हुए देखा गया था, लेकिन अब इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए पंत को भी मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए केएल राहुल, संजू सैमसन और ऋषभ पंत के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में देखने वाली बात होगी कि सेलेक्टर्स किस विकेटकीपर पर ज्यादा भरोसा जताते हैं। इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए दो विकेटकीपर संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को टीम स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ