IVPL 2024 Mumbai Champions Enters Final Beats Table Topper Red Carpet Delhi

IVPL 2024: मुंबई चैंपियंस ने फाइनल में की एंट्री, चौथे नंबर की टीम ने टेबल टॉपर दिल्ली को चौंकाया

IVPL 2024 Mumbai Champions Enters Final: मुंबई चैंपियंस की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में टेबल टॉपर रेड कार्पेट दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंच गई। इस मैच में मुंबई के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी फिल मस्टर्ड को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IVPL 2024 Mumbai Champions Enters Final: इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के पहले सीजन की पहली फाइनिल्स टीम बन गई है मुंबई चैंपियंस। शनिवार को यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्श में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने रेड कार्पेट दिल्ली को 60 रन से हराया। अब शाम का सेमीफाइनल मुकाबला वीवीआईपी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच होगा। इस मैच की विजेता टीम रविवार को फाइनल मुकाबले में मुंबई चैंपियंस से भिड़ेगी।

विज्ञापन

तीन बल्लेबाजों ने ठोका पचासा

इस मैच की बात करें तो मुंबई चैंपियंस के लिए फिल मस्टर्ड, निर्वान अत्री और अभिषेक झुनझुनवाला ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मस्टर्ड ने 34 गेंद पर 73 रन, अत्री ने 27 गेंद पर 56 रन और अभिषेक ने 29 गेंद पर 51 रन बनाए। इन तीनों की पारियों की बदौलत मुंबई ने 3 विकेट खोकर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। फिल मस्टर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। जवाब में दिल्ली की टीम 193 रन ही बना पाई और 60 रन से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई चैंपियंस को शानदार शुरुआत मिली। 10 ओवर के अंदर टीम का स्कोर 105 रन तक पहुंच गया था। 105 के स्कोर पर टीम ने पहला विकेट गंवाया और अभिषेक झुनझुनवाला 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पीटर ट्रेगो और रजत सिंह ने भी अंत में शानदार पारियां खेलीं और टीम का स्कोर 20 ओवर में 250 के पार पहुंचा दिया। रजत सिंह ने अंत में 15 गेंदों पर 43 रन ठोक दिए।

विज्ञापन

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश

जवाब में रेड कार्पेट दिल्ली को पहले ओवर में ही करारा झटका लगा और इन फॉर्म खिलाड़ी रिचर्ड लेवी रनआउट हो गए। इस विकेट से टीम को बड़ा नुकसान हुआ। यहां से फरमान अहमद और असेला गुणारत्ने ने भी निराश किया। थिसारा परेरा भी कुछ खास योगदान नहीं दे पाए। अंत में एश्ले नर्स ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। मगर दिल्ली की पारी यहां से संभल नहीं पाई। इसके बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन ही बना पाई।

विज्ञापन

रेड कार्पेट दिल्ली को नंबर 4 ने चौंकाया

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 बजकर 45 मिनट पर वीवीआईपी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच होगा। इस मुकाबले के बाद दोनों फाइनलिस्ट कंफर्म हो जाएंगे। पॉइंट्स टेबल में उत्तर प्रदेश तीसरे और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर थी। वहीं चौथे स्थान वाली मुंबई ने टेबल टॉपर दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बना ली। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच ग्रुप स्टेज की भिड़ंत में वीवीआईपी उत्तर प्रदेश ने 16 रन से मैच जीता था। अब सेमीफाइनल में वॉरियर्स इसका बदला लेने उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ