Ishan and Shreyas Ruled out but hardik pandya in Grade A of BCCI Central Contract Know Reason

...तो हार्दिक पांड्या का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हो जाएगा कैंसिल? इस खास शर्त पर ऑलराउंडर को मिली थी ग्रेड A में जगह

BCCI Central Contract Hardik Pandya Grade A: बीसीसीआई ने भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड ए में शामिल कर लिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आ रही है कि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसका जवाब दे दिया है कि उन्हें किस शर्त पर ग्रेड ए में शामिल किया गया है।

BCCI Central Contract Hardik Pandya Grade A: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड ए में शामिल किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक ओर जहां ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया है, दूसरी ओर हार्दिक पांड्या के साथ ना सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट किया गया है, बल्कि उन्हें ग्रेड ए में रखा गया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है कि ऐसा क्यों किया गया। जानिए इसका कारण।

विज्ञापन

https://twitter.com/ChatGPTChr26111/status/1763577544761368806

विज्ञापन

हार्दिक को ग्रेड ए फिर कुलदीप को बी क्यों

हार्दिक पांड्या को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल करने और उन्हें ग्रेड ए मिलने की चर्चा जोरों पर है। बीते दिन भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया, फिर हार्दिक को किस आधार पर कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। दूसरी ओर उन्हें ग्रेड ए और कुलदीप यादव को ग्रेड बी मिलने की भी चर्चा हो रही है। फैंस का कहना है कि हार्दिक पांड्या लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, फिर भी उन्हें ग्रेड ए में रखा गया। दूसरी ओर कुलदीप यादव भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, फिर भी उन्हें ग्रेड बी में रखा गया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इन सवालों का जवाब दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीसीसीआई अधिकारी ने क्या कहा

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम के अनुसार हार्दिक पांड्या अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वह रेड बॉल क्रिकेट खेलने में सक्षम नहीं है, इसी कारण से वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट करने से पहले हार्दिक से इस विषय पर बात भी की थी। अधिकारी से बातचीत के दौरान पांड्या ने कहा कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट तो अभी नहीं खेल पाएंगे, लेकिन वह डोमेस्टिक क्रिकेट जरूर खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वह बड़ौदा के लिए सैयद मुश्ताक अली टी 20 और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। इसी शर्त पर बीसीसीआई ने उन्हें ग्रेड ए दिया है।

पांड्या के साथ ग्रेड ए में कॉन्ट्रैक्ट के साथ-साथ बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि जब भी वह भारतीय टीम के लिए नहीं खेलते हैं, अगर उस दौरान वह सैयद मुश्ताक अली टी 20 या फिर विजय हजारे ट्रॉफी भी खेलते नहीं दिखेंगे, तो उनका कॉन्ट्रैक्ट फिर से रद्द कर दिया जाएगा। यही कारण है कि खिलाड़ी को ग्रेड ए में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ