IPL 2025: गुजरात टाइटंस से जुड़ने वाले हैं युवराज सिंह? सामने आई तस्वीर से मची हलचल

Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर साझा की है।

IPL 2025 - 2025-05-27T201506.390
विज्ञापन

Yuvraj Singh: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस पहली टीम बनी थी जिसने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। हालांकि, लीग राउंड के आखिरी दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें हराया, फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने भी शिकस्त दी। अब जब आईपीएल का प्लेऑफ शुरू होने जा रहा है, तो पहला क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम पहले ही इस वेन्यू पर पहुंच चुकी है।

युवराज सिंह बन सकते हैं टीम के मेंटर?

इन दिनों चर्चा है कि युवराज सिंह जल्द ही गुजरात टाइटंस से मेंटर या कोच के रूप में जुड़ सकते हैं। हाल ही में युवराज सिंह और शुभमन गिल को चंडीगढ़ में एक साथ देखा गया। इसके बाद से अटकलें तेज हो गई हैं कि युवी प्लेऑफ से पहले टीम का हिस्सा बन सकते हैं। गुजरात टाइटंस के सोशल मीडिया पर भी युवराज और गिल की एक फोटो पोस्ट की गई थी, जिसमें कैप्शन था “की हाल चाल?”

विज्ञापन

युवराज सिंह और शुभमन गिल के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। युवी ने गिल के शुरुआती करियर में उन्हें काफी गाइड किया है और वे उनके मेंटर भी रह चुके हैं। गिल के खेल में युवराज का योगदान अहम माना जाता है। आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि युवराज टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि युवराज और हेड कोच आशीष नेहरा अच्छे दोस्त हैं।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में 2022 में कदम रखा था। पहले ही सीजन में टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिताब जीत लिया। 2023 में टीम फिर से फाइनल में पहुंची लेकिन जीत नहीं सकी। इसके बाद 2024 में हार्दिक की वापसी मुंबई इंडियंस में हो गई और कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई। 2024 में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन 2025 में गिल की कप्तानी में टीम ने फिर से प्लेऑफ में एंट्री कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ