Champions Trophy Irfan Pathan: चैंपियंस ट्रॉफी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हाइब्रिड मॉडल में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चुनाव भी हो चुका है। टीम के स्क्वॉड को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स ने अलग-अलग राय दी है। कुछ का मानना है कि सिलेक्टर्स ने टूर्नामेंट के लिए एकदम सही टीम चुनी है, जबकि कुछ दिग्गजों के अनुसार चयनकर्ता एक-दो बड़ी गलती कर बैठे हैं। इरफान पठान भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। पठान ने संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज को टीम से ड्रॉप करने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।
इरफान ने खड़े किए टीम पर सवाल
इरफान पठान ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर सवाल खड़े किए। पठान ने टीम में सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज का नाम ना होने पर हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संजू और सूर्या के लिए टीम में अपना नाम नहीं देखना काफी मुश्किल रहा होगा। पठान ने कहा कि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैचों में अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें अतिरिक्त तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में रखा जाना चाहिए था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स के अनुसार, शमी इंजरी से लौट रहे हैं और उनके लिए वापसी करना इतना आसान नहीं होगा।
संजू पर मिली है पंत को तरजीह
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया है। संजू के ऊपर सिलेक्टर्स ने ऋषभ पंत को तरजीह दी है। हालांकि, पिछले कुछ समय में संजू ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में सैमसन ने दो शतक ठोके थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भी वह अच्छी लय में दिखाई दिए थे।
यही वजह है कि स्क्वॉड में संजू का नाम ना देखकर हर कोई हैरान था। वहीं, सिराज पर भी इस बार सिलेक्टर्स ने भरोसा नहीं दिखाया है। साल 2024 सिराज के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने तीन वनडे में सिर्फ 3 विकेट चटकाए थे और उनका इकोनॉमी भी 6 के ऊपर का रहा था। टी-20 इंटरनेशनल में खेले 6 मैचों में सिराज महज 2 ही विकेट निकाल सके थे।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
15 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
35 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines