हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: केएल राहुल ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, बदल गई ऑरेंज कैप की रेस

IPL 2026: आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने जाते जाते वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी से ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव कर दिया है.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों का ये आखिरी आईपीएल सीजन था. दिल्ली ने 40 रनों से जीत दर्ज की. केएल राहुल ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव कर दिया. राहुल ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया है. वह उनसे आगे निकल गए हैं. राहुल ने इस मैच में 30 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी. ये सीजन में उनका छठा 50+ स्कोर भी था.

केएल राहुल ने वैभव को पछाड़ा

फिलहाल आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन का कब्जा है. उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 49.07 की औसत के साथ 638 रन बनाए हैं. इसके अलावा शुभमन गिल 13 मैच में 47.38 की औसत के साथ 616 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने 8 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, IPL 2026 में कर दिया बड़ा कारनामा

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. उन्होंने 50.50 की औसत के साथ 606 रन बनाए हैं. वहीं, केएल राहुल 14 मैचों में 45.61 की औसत के साथ 593 रन बनाकर चौथे स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में अब तक 583 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया नया World Record, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

खिलाड़ीटीममैचपारीरनसर्वाधिक स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
बी साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस (GT)141463810049.07157.9217
शुभमन गिलगुजरात टाइटंस (GT)13136168647.38161.6706
हेनरिक क्लासेनसनराइजर्स हैदराबाद (SRH)14146066950.50159.4706
केएल राहुलदिल्ली कैपिटल्स (DC)1414593152*45.61174.4115
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स (RR)141458310341.64232.2713

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola