केएल राहुल ने 8 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, IPL 2026 में कर दिया बड़ा कारनामा

आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने कोलकाता के खिलाफ अर्धशतक जमाया. इसी के साथ उन्होंने 8 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया है. राहुल ने आईपीएल इतिहास में 2 बार बड़ा कारनामा किया.

Cricket News - 2026-05-24T224225.048
1 / 6

24 मई को आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें आईपीएल की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. इस मैच में केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और 8 साल बाद फिर से पुराने इतिहास को दोहराया है. वह एक सीजन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. आइए एक नजर उन विकेटकीपर बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाए हैं.  

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत2 / 6

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए थे. उन्होंने 6 बार 50+ स्कोर अपने नाम किया था. पंत ने ये कारनामा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए किया था. ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया नया World Record, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल3 / 6

इसके अलावा आईपीएल 2018 में केएल राहुल ने भी 6 बार 50+ स्कोर अपने नाम किया था. राहुल ने ये कारनामा पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए किया था. ये भी पढ़ें: IPL: केएल राहुल ने की रोहित शर्मा के महारिकॉर्ड की बराबरी, हासिल किया बड़ा मुकाम  

प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह4 / 6

आईपीएल 2026 में प्रभसिमरन सिंह ने भी कमाल की लय दिखाई और कई शानदार पारियां खेलीं. इस सीजन उन्होंने भी अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज करा लिया है. प्रभसिमरन सिंह ने भी इस बार बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 6 बार 50+ स्कोर बनाया है.

विज्ञापन

राहुल ने दोहराया इतिहास

राहुल ने दोहराया इतिहास5 / 6

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में 8 साल पुराना इतिहास दोहराया और इस सीजन कुल 6 बार 50+ स्कोर बनाया. उन्होंने भी इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी की. राहुल के बल्ले से इस सीजन 14 मैचों की 14 पारियों में 45.61 की औसत के साथ 593 रन निकले.

60 रनों की शानदार पारी

60 रनों की शानदार पारी6 / 6

कोलकाता के खिलाफ उन्होंने इस मैच में 30 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. राहुल को अंकुल रॉय ने अपना शिकार बनाया. हालांकि जब तक उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन