IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया नया World Record, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. हालांकि मुंबई के खिलाफ वैभव फ्लॉप हुए थे, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

Cricket News - 2026-05-24T184041.846
1 / 6

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक खेले गए मुकाबले में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी है. 24 मई को वैभव राजस्थान रॉयल्स की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. हालांकि इस मैच में वह खासा कमाल नहीं कर पाए और फ्लॉप हो गए. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.  

विज्ञापन

वैभव ने रचा इतिहास

वैभव ने रचा इतिहास2 / 6

वैभव सूर्यवंशी अब एक टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. अब तक उन्होंने 14 मैचों की 14 पारियों में 41.64 की औसत के साथ 583 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड3 / 6

सबसे कम उम्र में किसी एक टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले देवदत्त पडिक्कल के नाम था. उन्होंने 2019-20 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से 580 रन बनाए थे. हालांकि अब वैभव उनसे आगे निकलकर नया इतिहास रच चुके हैं.

मुंबई के खिलाफ हुए फ्लॉप

मुंबई के खिलाफ हुए फ्लॉप4 / 6

मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चला. 4.1 ओवर में मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने उन्हें अपना शिकार बना लिया. वैभव ने बिना लेंथ लाइन को परखे हुए बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया था.

विज्ञापन

4 रनों की पारी

4 रनों की पारी5 / 6

इस मैच में वैभव ने 6 गेंदों में 4 रन बनाए. लेकिन इसके बावजूद वैभव ने इतिहास रच दिया है. इससे पहले वैभव ने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक बनाया था और सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे.

आईपीएल करियर पर एक नजर

आईपीएल करियर पर एक नजर6 / 6

15 साल के वैभव ने आईपीएल में अब तक 21 मैच खेलते हुए 39.76 की औसत के साथ 835 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक के अलावा 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.86 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन