IPL 2025: आईपीएल 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के दूसरे होमग्राउंड, विशाखापट्टनम के डॉ। वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट से जीत के साथ की थी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं, जिनमें एक में जीत और एक में हार मिली है। इस मुकाबले से पहले हम आपको दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।
DC vs SRH: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक हुए मुकाबलों में SRH का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 13 मैच SRH ने जीते हैं, जबकि 11 मुकाबलों में DC को जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच हुआ था, जिसमें SRH ने 67 रनों से जीत दर्ज की थी।
DC vs SRH: पिछले 5 मैचों के नतीजे
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों में दिल्ली का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है। इन 5 मैचों में से दिल्ली कैपिटल्स ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 मुकाबले जीते हैं। अब 30 मार्च को होने वाले इस मुकाबले में कौन सी टीम जीतती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
पिछले 5 मैचों के नतीजे:
- सनराइजर्स हैदराबाद – 67 रनों से जीते।
- दिल्ली कैपिटल्स – 7 रनों से जीते।
- सनराइजर्स हैदराबाद – 9 रनों से जीते।
- दिल्ली कैपिटल्स – 21 रनों से जीते।
- दिल्ली कैपिटल्स – मैच टाई, सुपर ओवर में जीते।
DC vs SRH: दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक-फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जम्पा, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, बायडन कार्स, कमिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सचिन बेबी।
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
11 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines