IPL 2025: दिल्ली में RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने केएल राहुल से लिया बदला, VIDEO ने लूटी महफिल

Virat Kohli Revenge With Kl Rahul: RCB ने रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात दी। टीम की इस जीत के बाद विराट कोहली ने केएल राहुल से उन्हीं के अंदाज में बदला ले लिया।

Virat Kohli revenge with KL Rahul

Virat Kohli revenge with KL Rahul

Virat Kohli KL Rahul: आईपीएल 2025 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में क्रुणाल पांड्या का मैजिक देखने को मिला, जिन्होंने बल्ले से बड़ा धमाका करते हुए अपनी टीम को छह विकेट से शानदार जीत दिलाई। टीम की इस जीत में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी अहम रोल रहा। उन्होंने मैच जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल को उन्हीं के अंदाज में बेहतरीन जवाब दिया, जिन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली को जिताने के बाद मशहूर “कंतारा सेलिब्रेशन’ किया था।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला राहुल के जश्न से शुरू हुआ, जिन्होंने अप्रैल में बेंगलुरु में दिल्ली को जीत दिलाते हुए 93 रनों की पारी खेली थी और इसके बाद उन्होंने चिन्नास्वामी को अपना क्षेत्र घोषित कर दिया था। रविवार को कोहली ने आरसीबी द्वारा मेजबान टीम को 6 विकेट से हराने के बाद इसी तरह मजाकिया अंदाज में जश्न मनाया। विराट ने ऐसा करने के बाद तुरंत ही राहुल को गले लगा लिया, जिससे कंफर्म हो गया कि वह वास्तव में मजाक कर रहे थे।

विज्ञापन

विराट ने जड़ी सीजन की छठी फिफ्टी

रविवार को कोहली ने आईपीएल 2025 में अपनी छठी फिफ्टी जड़ी। अब वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उनके नाम 434 रन हैं। विराट 51 रन बनाकर आरसीबी की पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए, जिसके दम पर आरसीबी ने दिल्ली से मिले टारगेट को सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची RCB

आरसीबी के अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं और वह इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैच में 7 मैच जीते हैं जबकि 3 मैच में टीम को निराशा हाथ लगी है। टीम को अगले मैच में तीन मई को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ