संन्यास लेने वाला है ऑस्ट्रेलिया का सबसे तूफानी क्रिकेटर! पूर्व कप्तान ने कर दिया बड़ा दावा
Glenn Maxwell Probable Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई, जिसके बाद रिकी पोटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है, उनका मानना है कि ग्लेन मैक्सवेल का रिटायरमेंट अब काफी करीब आ गया है.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: Feb 19, 2026 12:01
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: Feb 19, 2026 12:01
Share :
Australia Cricket Team
---विज्ञापन---
Ricky Ponting On Glenn Maxwell Career: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप शो के बाद ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म हो रहा है. एक अनुभवी खिलाड़ी के हिसाब से इस ऑलराउंडर ने काफी खराब प्रदर्शन किया और 3 मैचों में सिर्फ 62 रन ही बना पाए. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा ग्लोबल टूर्नामेंट से ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया है, उसने पहले 3 में से 2 मुकाबले गंवाए जबकि आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक गेम जीता.
ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म?
आईसीसी से बात करते हुए, पोंटिंग ने कहा कि मैक्सवेल लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनका करियर खत्म होता दिख रहा है. 'बिग शो' के नाम से मशहूर मैक्सवेल को आईपीएल 2025 में खराब सीजन के बाद पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के लिए भी रजिस्टर नहीं किया था. अब वो पीएसएल में पेशावर ज़ालमी के लिए 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (तकरीबन 1.47 करोड़ रुपये) की कीमत पर खेलेंगे.
मैक्सवेल को लेकर भविष्यवाणी
पोंटिंग ने कहा, 'ग्लेन मैक्सवेल, मुझे नहीं लगता कि वो वहां होंगे. मुझे लगता है कि उनका करियर खत्म होने वाला है.' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड जाहिर तौर पर टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, लेकिन ये देखना बाकी है कि स्टीव स्मिथ इसमें शामिल होंगे या नहीं. स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप में जोश हेज़लवुड की जगह लिया गया था, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला.
आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन की शानदार शुरुआत करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया को लगातार 2 झटके लगे, जिससे टूर्नामेंट से उनका पत्ता कट गया है, हालांकि कंगारू टीम को अभी ओमान से ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलना है . पहले उन्हें ज़िम्बाब्वे के हाथों 23 रन से चौंकाने वाली हार मिली. फिर उन्हें श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया, जिससे उनकी शर्मनाक विदाई तय हो गई
Ricky Ponting On Glenn Maxwell Career: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप शो के बाद ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म हो रहा है. एक अनुभवी खिलाड़ी के हिसाब से इस ऑलराउंडर ने काफी खराब प्रदर्शन किया और 3 मैचों में सिर्फ 62 रन ही बना पाए. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा ग्लोबल टूर्नामेंट से ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया है, उसने पहले 3 में से 2 मुकाबले गंवाए जबकि आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक गेम जीता.
ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म?
आईसीसी से बात करते हुए, पोंटिंग ने कहा कि मैक्सवेल लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनका करियर खत्म होता दिख रहा है. ‘बिग शो’ के नाम से मशहूर मैक्सवेल को आईपीएल 2025 में खराब सीजन के बाद पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था और उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के लिए भी रजिस्टर नहीं किया था. अब वो पीएसएल में पेशावर ज़ालमी के लिए 4.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (तकरीबन 1.47 करोड़ रुपये) की कीमत पर खेलेंगे.
---विज्ञापन---
मैक्सवेल को लेकर भविष्यवाणी
पोंटिंग ने कहा, ‘ग्लेन मैक्सवेल, मुझे नहीं लगता कि वो वहां होंगे. मुझे लगता है कि उनका करियर खत्म होने वाला है.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड जाहिर तौर पर टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे, लेकिन ये देखना बाकी है कि स्टीव स्मिथ इसमें शामिल होंगे या नहीं. स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप में जोश हेज़लवुड की जगह लिया गया था, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला.