Triple H को लगाई हथकड़ी और Stephanie McMahon को किया Kiss, जब Randy Orton ने WWE के मालिक की बेटी के साथ हदें की पार

WWE में रैंडी ऑर्टन का बहुत बड़ा नाम है. बतौर हील उन्होंने हमेशा तगड़ा काम किया. ट्रिपल एच के साथ भी उनकी तगड़ी राइवलरी रही थी. उन्होंने द गेम के साथ रिंग में एक बार ऐसा काम किया था, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे.

WWE

WWE रिंग में रैंडी ऑर्टन ने किया था कारनामा

Triple H & Randy Orton: WWE में रैंडी ऑर्टन ने 2002 में एंट्री की थी. शुरुआत से ही उन्हें तगड़ा पुश दिया गया. ऑर्टन ने बतौर हील बहुत ही जबरदस्त काम किया. उनके द्वारा रिंग में की गई हरकतों को आज भी याद किया जाता है. अपने खास कैरेक्टर से ऑर्टन ने खुद को दिग्गजों की लिस्ट में शामिल किया. ऑर्टन ने एक बार रिंग में हद पार करते हुए ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन को किस कर दिया था. ये WWE इतिहास का बहुत ही आइकॉनिक मोमेंट था. बड़ी बात ये है कि उस समय रिंग में ट्रिपल एच भी मौजूद थे. एरीना में बैठे हजारों लोग ऑर्टन के इस कदम पर चौंक गए थे.

विज्ञापन

WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने दर्शकों को किया हैरान

2009 में रैंडी ऑर्टन बतौर हील अपने चरम पर थे. उनकी ट्रिपल एच के साथ बहुत ही खतरनाक व्यक्तिगत दुश्मनी चल रही थी. इससे पहले ऑर्टन ने विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन को भी पंट किक से धराशाई कर दिया था. Raw के एक सैगमेंट में ऑर्टन ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने पहले ट्रिपल एच को रस्सी पर हथकड़ी लगाकर बांध दिया. इसके बाद उन्होंने स्टेफनी मैकमैहन को डीडीटी लगाकर चित कर दिया.

विज्ञापन

ऑर्टन इतने में ही नहीं रूके. उन्होंने ट्रिपल एच को सबक सिखाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने द गेम के सामने ही स्टेफनी को किस किया. ऑर्टन ने इसके बाद ट्रिपल एच के ऊपर उनके हथोड़े से हमला कर दिया. ये एक ऐसा सैगमेंट था जिसे आज भी याद किया जाता है. ट्रिपल एच और ऑर्टन की राइवलरी बहुत ही खतरनाक रही थी. दोनों के बीच रेसलमेनिया 25 में WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर ट्रिपल एच ने ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी. ऑर्टन ने बाद में बैकलैश इवेंट में द गेम को मात दी थी.

विज्ञापन

ट्रिपल एच हो चुके हैं रिटायर

बतौर रेसलर ट्रिपल एच का WWE में करियर बहुत ही शानदार रहा. उन्हें कंपनी ने हमेशा तगड़ा पुश दिया. द गेम ने कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल की. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी, जिन्हें आज भी याद किया जाता है. कुछ साल पहले द गेम ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. मौजूदा समय में वो कंपनी में क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रहे हैं. उनके एरा में जबरदस्त काम हो रहा है कंपनी को बिजनेस में भी तगड़ा फायदा हो रहा है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ