IPL 2025 Points Table: दिल्ली को हराकर आरसीबी ने अंक तालिका में गाड़ा झंडा, देखें ताजा अपडेट्स

IPL 2025 Points Table: दिल्ली बनाम बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है। अंक तालिका में आरसीबी ने झंडा गाड़ लिया है।

IPL 2025 - 2025-04-27T235231.819

IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी की ओर से विराट कोहली के अलावा क्रुणाल पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और दिल्ली को 6 विकेट से चारों खाने चित कर दिया। जीत के साथ अंक तालिका में आरसीबी को बंपर फायदा हुआ। आरसीबी टॉप पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

आरसीबी ने गाड़ा झंडा

आरसीबी ने दिल्ली को रौंदा और अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिए। आरसीबी अब 14 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। अब तक खेले गए 10 मैच में आरसीबी में 7 मैच जीते हैं जबकि 3 मैच में टीम को निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन

वहीं गुजरात 8 मैच में 6 जीत और 2 हार के साथ दूसरे नंबर पर है। उसके पास 12 अंक हैं। जबकि मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर है। उसके पास भी 12 अंक हैं।

आरसीबी से मिली हार के बाद दिल्ली चौथे स्थान पर चली गई है। दिल्ली ने अब तक खेले गए 9 मैच में 6 जीत और 3 हार हासिल की है। दिल्ली के पास भी 12 अंक हैं। पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स है। जिसके पास भी 11 अंक हैं।

विज्ञापन

3 टीमों का सफर लगभग खत्म

चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का सफर प्लेऑफ से लगभग खत्म हो चुका है। सीएसके अंक तालिका में 10वें नंबर पर है। टीम के पास 4 अंक हैं। वहीं राजस्थान भी 4 अंक के साथ नौवे नंबर पर है, जबकि हैदराबाद 6 अंक के साथ आठवें नंबर पर है।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

क्रमांक टीम का नाम मैच जीते हारे टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
1 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 7 3 0 0 14 +0.521
2 गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 0 12 +1.104
3 मुंबई इंडियंस 10 6 4 0 0 12 +0.889
4 दिल्ली कैपिटल्स 9 6 3 0 0 12 +0.482
5 पंजाब किंग्स 9 5 3 0 1 11 +0.177
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 5 0 0 10 -0.325
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 0 1 7 +0.212
8 सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 0 6 -1.103
9 राजस्थान रॉयल्स 9 2 7 0 0 4 -0.625
10 चेन्नई सुपर किंग्स 9 2 7 0 0 4 -1.302

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ