WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns vs CM Punk मैच में होगा बदलाव! ये 3 स्टार्स हो सकते हैं शामिल

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होगा. इस मैच में बदलाव भी हो सकता है. कुछ स्टार्स को मैच में शामिल किया जा सकता है.

WWE

WWE WrestleMania 42

Roman Reigns vs CM Punk: WWE WrestleMania 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था. रेंस ने 31 जनवरी को मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया विरोधी के रूप में चुना. मेगा इवेंट के आयोजन में अभी लंबा समय है. मुकाबले में बदलाव भी हो सकता है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो पंक और रेंस के मैच में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

रेसलमेनिया 42 के लिए कोडी रोड्स का प्लान अभी अधर में लटका हुआ है. एलिमिनेशन चैंबर मैच का हिस्सा भी वो हैं. इसे जीतकर वो ड्रू मैकइंटायर को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. मैकइंटायर और कोडी का मैच अब लोग पसंद नहीं करेंगे. ऐसे में हो सकता है कि कोडी को चैंबर मैच में जीत ना मिले. कोडी को कंपनी द्वारा रेंस और पंक के बीच होने वाले मैच में शामिल किया जा सकता है. इनकी पहले से कहानी भी रही है. मेगा इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है.

विज्ञापन

फिन बैलर

फिन बैलर की राइवलरी अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक के साथ चल रही है. एक बार बैलर को पंक हरा चुके हैं. एलिमिनेशन चैंबर में भी दोनों के बीच मैच होने वाला है. वहां पर मैच में कुछ भी हो सकता है. नतीजे में बदलाव भी हो सकता है. बैलर को कंपनी आगे बड़ा पुश देकर रोमन और पंक के मैच में शामिल कर सकती है. ऐसा हुआ तो रेसलमेनिया में तगड़ा मैच देखने को मिलेगा. बैलर ये चीज डिजर्व भी करते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर भी रेसलमेनिया 42 में मैच लड़ने वाले हैं. उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. उनका प्लान अभी सामने नहीं आया है. किसी बड़े मैच में वो शामिल होंगे. कंपनी लैसनर को रोमन रेंस और सीएम पंक के मैच का हिस्सा भी बना सकती है. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और भी तगड़ा हो जाएगा. आप सभी जानते हैं कि लैसनर के रहने से हमेशा मुकाबला शानदार हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ