IPL 2025 KKR vs CSK: आईपीएल 2025 में बीती रात डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और 5 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके ने जीत हासिल करके केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह को ओर ज्यादा मुश्किल बना दिया है। वहीं इस मैच में केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पर बीसीसीआई ने जुर्माना ठोका है।
शानदार प्रदर्शन के बाद भी लगा जुर्माना
बुधवार को सीएसके के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरुण को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया है।
वरुण ने चटकाए थे 2 विकेट
सीएसके के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था, हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए वरुण ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
CSK ने 2 विकेट से जीता था मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जिसके बाद सीएसके ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सीएसके की तरफ से इस मैच में नूर अहमद ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- न बुमराह, न राहुल, इंग्लैड दौरे पर ये 25 वर्षीय खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का कप्तान
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines