न बुमराह, न राहुल, इंग्लैड दौरे पर ये 25 वर्षीय खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का कप्तान

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। जिसके बाद अब जून में होने वाली इंग्लैंड सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान 25 वर्षीय खिलाड़ी को बनाया जा सकता है।

Team India

IND vs ENG: जून में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे से पहले रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी को छोड़ दिया है। बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके रोहित शर्मा ने इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की। अब बड़ा सवाल ये है कि रोहित के बाद टेस्ट टीम का कप्तान कौन होगा, जिसमें जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे आगे चल रहा है दूसरी तरफ केएल राहुल के नाम की भी चर्चा है। हालांकि इंग्लैंड दौरे पर इन दोनों का ही कप्तान बनना मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्टर्स की टीम इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तान के रूप में देख रही है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है और घोषणा से पहले गिल को लेकर सेलेक्टर्स बीसीसीआई से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

पूरी सीरीज नहीं खेल पाएंगे बुमराह

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के सभी 5 मैच खेलने की उम्मीद काफी कम मानी जा रही है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह पूरी सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनको कप्तान भी नहीं बनाया जा सकता है, हालांकि बुमराह उपकप्तान रह सकते हैं।

विज्ञापन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह इंजर्ड हो गए थे, जिसके बाद उनको चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहना पड़ा था। वहीं आईपीएल के कुछ शुरुआती मैचों में भी बुमराह खेल नहीं पाए थे, ऐसे में बीसीसीआई बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ