IPL 2025: आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। गुजरात को पंजाब किंग्स ने हराया था, जबकि मुंबई को चेन्नई से हार मिली थी। दोनों टीमों में कई शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन मुंबई के पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो इस मैच में गुजरात पर भारी पड़ सकता है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव हैं।
राशिद खान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का शानदार रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव का गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्रदर्शन जबरदस्त रहा है, खासकर राशिद खान के खिलाफ। आईपीएल में सूर्या ने राशिद की 58
गेंदों का सामना किया है और 148.27 की स्ट्राइक रेट से 286 रन बना चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि राशिद खान अब तक सूर्या को एक बार भी आउट नहीं कर पाए हैं। ऐसे में जब गुजरात और मुंबई आमने-सामने होंगे, तो दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
GT के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के आंकड़े
गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 4 मैचों में 66.67 के औसत और 181.82 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 103 रन है। सूर्या गुजरात के खिलाफ एक शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। अगर आगामी मैच में उनका बल्ला चला, तो उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा। वहीं, गुजरात के गेंदबाजों की पूरी कोशिश होगी कि वे सूर्या को जल्दी आउट कर सकें।
हार्दिक पांड्या की होगी वापसी
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल में 5 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से गुजरात ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि मुंबई ने 2 बार बाजी मारी है। मुंबई इस मैच को जीतकर इस रिकॉर्ड को बराबर करना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में वापसी करेंगे। हार्दिक ने आईपीएल 2025 में मुंबई के लिए पहला मैच नहीं खेला था, क्योंकि पिछले सीजन स्लो ओवर रेट के कारण उन पर एक मैच का बैन लगा था।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
22 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
51 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines