हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: 'मुझे नहीं लगता पैट कमिंस...' हार के बाद SRH के कोच डेनियल विटोरी का बड़ा बयान

IPL 2025 SRH vs GT: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से मिली हार के बाद हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Daniel Vettori

IPL 2025 SRH vs GT: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाने वाली सनराइजर्स की टीम पहले मैच के बाद से बल्लेबाजी में बेहद कमजोर दिखाई दे रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये टीम 20 ओवर में महज 152 रन ही बना पाई थी, लगातार टीम के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हो रहे हैं। वहीं लगातार चौथी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी का बड़ा बयान सामने आया है।

मैच के बाद क्या बोले डेनियल विटोरी?

डेनियल विटोरी ने अभी भी टीम की आक्रामक शैली का समर्थन किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कोच ने कहा “मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि यह शैली काम करने वाली है, लेकिन हमें परिस्थितियों का सम्मान करना होगा और हमें वास्तव में अच्छी तरह से आकलन करना होगा और शायद यही कुछ ऐसा है जो हमने नहीं किया है। साथ ही हमें यह भी सम्मान करना होगा कि अन्य टीमें कितनी अच्छी गेंदबाजी कर रही हैं, हमने अपने शीर्ष तीन में बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं और वे कई बार इसे लागू नहीं कर पाए हैं।”

आगे पैट कमिंस को लेकर बोलते हुए डेनियल विटोरी ने बताया कि “मुझे नहीं लगता कि पैट कमिंस अपने जीवन में कभी घबराए हैं और मुझे लगता है कि मैं भी काफी हद तक उनके जैसा ही हूं। लेकिन हम लगातार चार मैच हारने के परिणामों को समझते हैं और यह समझते हैं कि इससे सीजन कितना मुश्किल हो जाता है।”

लगातार चौथी हार का करना पड़ा सामना

सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को एक में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद को एकमात्र जीत पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी, इस मैच में टीम की बल्लेबाजी काफी शानदार रही थी। इसके बाद पैट कमिंस की टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायादन पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ईशांत शर्मा पर BCCI का कड़ा एक्शन, मैच के बाद मिली इस बात की सजा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें