Shubman Gill Sai Sudharsan: कप्तान शुभमन गिल और उनके जोड़ीदार साई सुदर्शन के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को उन्हीं के घर में 10 विकेट से रौंद दिया। इस दौरान सुदर्शन ने सिर्फ 61 गेंदों पर 108 रनों की बेजोड़ पारी खेली, जबकि कप्तान गिल ने भी 93 रनों का योगदान दिया। अपने इस धांसू प्रदर्शन के दम पर इस जोड़ी ने इतिहास रच दिया है, जहां वह एक आईपीएल सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली जोड़ी बन गई है।
सुदर्शन-गिल की जोड़ी का कमाल
सुदर्शन और गिल वैसे तो बड़े पावर हिटर नहीं हैं, लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों ने 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ 10.7 के रन रेट से रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों की निरंतरता ने टीम को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बना दिया है। टीम ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
दोनों बल्लेबाजों के आंकड़े हैरान करने वाले हैं, जहां साल 2022 से 2025 के बीच इस जोड़ी ने 30 पारियों में 68.44 की औसत से 1985 रन बनाए हैं। बड़ी बात यह है कि इसमें सात सेंचुरी और दो डबल सेंचुरी पार्टनरशिप शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: फिर दिखी शाहिद अफरीदी की बौखलाहट, पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को चूमा, जमकर बना मजाक
सुदर्शन-गिल ने धवन-शॉ को छोड़ा पीछे
IPL 2025 में गिल और सुदर्शन की जोड़ी के बल्ले से अब तक 839 रन निकले हैं। टीम को प्लेऑफ से पहले दो लीग मैच खेलने हैं, ऐसे में इस जोड़ी से उम्मीद की जा रही है कि यह जोड़ी एक हजार रन का जादुई आंकड़ा भी छू सकती है। इसके लिए टीम को अगले तीन या चार मैचों में 161 रन बनाने हैं, जो दोनों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए बड़ी बात नहीं है।
दोनों बल्लेबाजों ने एक सीजन में 800 रन बनाकर दिल्ली के शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2021 में 744 रन बनाए थे। इस जोड़ी ने उस सीजन में टीम को पॉवरप्ले में कई बार आक्रामक शुरुआत दी और विपक्षी टीमों की गेंदबाजी को तहस-नहस किया था।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, आगामी एशिया कप से हटने का किया फैसला
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
5 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
5 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
44 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines