भारत-पाक तनाव के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, आगामी एशिया कप से हटने का किया फैसला

India-Pakistan के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी एशिया कप से हटने का फैसला किया है।

Team India

Team India

INDIA OPTS OUT FROM ASIA CUP: भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी एशिया कप से हटने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को सितंबर में होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और मेंस एशिया कप से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई का यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की कोशिश का हिस्सा है। वर्तमान में एसीसी का नेतृत्व पाकिस्तान के मोहसिन नकवी कर रहे हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन

‘यह मामला देश की भावना से जुड़ा है’

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘भारतीय टीम ऐसे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती, जिसका आयोजन एसीसी द्वारा किया जाता है और जिसके प्रमुख पाकिस्तान के मंत्री हैं। यह मामला देश की भावना से जुड़ा है। हमने एसीसी को आगामी महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने के बारे में मौखिक रूप से बता दिया है और उनके आयोजनों में हमारी भविष्य की भागीदारी भी रोक दी गई है। हम भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं।’

विज्ञापन

टल सकता है एशिया कप

बीसीसीआई के इस रुख से सितंबर में भारत द्वारा आयोजित होने वाले पुरुष एशिया कप पर सवालिया निशान लग गया है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमों वाले इस टूर्नामेंट को फिलहाल टाला जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि बीसीसीआई को पता है कि भारत के बिना एशिया कप का आयोजन संभव नहीं है, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट आयोजनों के ज्यादातर प्रायोजक भारत से हैं। इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुनाफे वाले मैच के बिना एशिया कप के आयोजन से ब्रॉडकास्टर्स भी दिलचस्पी नहीं लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ