IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन-18 शुरू होने में अब 2 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करने वाली है। आईपीएल सीएसके और आरसीबी के बीच हमेशा से ही एक तगड़ी राइवलरी देखने को मिलती है। आईपीएल 2024 में आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
इस मैच के धोनी थोड़े गुस्से में भी देखने को मिले और वे बिना आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। वहीं अब सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके आरसीबी की घनघोर बेइज्जती करने का काम किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
एस बद्रीनाथ ने की RCB की बेइज्जती
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके आरसीबी की बेइज्जती करने का काम किया है। दरअसल इस वीडियो में बद्रीनाथ ने खुद को सीएसके और बाकी कुछ लोगों को दूसरी टीम दिखाया है। इस दौरान वीडियो में सीएसके बनकर बद्रीनाथ सभी टीमों से हाथ मिलाते हुए दिखते हैं लेकिन यहां वे आरसीबी को जानबूझकर नजरअंदाज कर देते हैं और न ही हाथ मिलाते हैं।
CSK कब करेगी सीजन-18 के अभियान की शुरुआत?
चेन्नई सुपर किंग्स 23 मार्च को अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत करेगी। सीएसके का पहला मैच आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के साथ होगा। ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। एमएस धोनी एक बार फिर से फैंस मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: गेंदबाजों की नहीं खैर! इन 3 टीमों के पास है सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
13 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines