हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RR vs CSK: आखिरी ओवर में रियान पराग ने चला 'मास्टरस्ट्रोक', कप्तानी की हो रही जमकर तारीफ

IPL 2025 RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की शानदार कप्तानी देखने को मिली। इस मैच में रियान का मास्टरस्ट्रोक टीम के काम आया।

विज्ञापन
IPL 2025 RR vs CSK

IPL 2025 RR vs CSK: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच को जीतकर राजस्थान ने सीजन-18 की अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने मिली, जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 182 रन नहीं बना पाई। इस मैच में रियान पराग की अच्छी कप्तानी भी देखने को मिली। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया वो काबिल ए तरीफ था।

आखिरी ओवर में काम आया पराग का ‘मास्टरस्ट्रोक’

इस मैच को जीतने के लिए आखिरी ओवर में सीएसके को 20 रन चाहिए थे, जो एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा के क्रीज पर रहते संभव लग रहा था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि पारी का आखिरी ओवर जोफ्रा आर्चर करने आएंगे, क्योंकि इस मैच में आर्चर राजस्थान के सबसे कम रन खर्च करने वाले गेंदबाज थे और उनका एक ओवर भी बचा था लेकिन यहां कप्तान रियान पराग ने संदीप शर्मा पर दांव खेला जो काम भी आया। उनके इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें:- RR vs CSK: धोनी पर फिर भारी पड़े संदीप शर्मा, फैंस को याद आया आईपीएल 2023 वाला मैच

विज्ञापन

संदीप ने आखिरी ओवर ने न सिर्फ 20 रन बनाए बल्कि एमएस धोनी का महत्वपूर्ण विकेट भी निकाला। इस मैच में संदीप शर्मा ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 3 ओवर में महज 13 रन खर्च किए थे।

हसरंगा और नीतीश राणा ने जीत में निभाई अहम भूमिका

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत में बल्लेबाज नीतीश राणा और स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीतीश राणा ने 36 गेंदों पर 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसके बाद गेंदबाजी में हसरंगा ने जोर दिखाया। हसरंगा ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में नीतीश राणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: टीम की जीत के बाद भी कप्तान रियान पराग को लगा बड़ा झटका, हो गया 12 लाख का नुकसान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola