RR vs CSK: धोनी पर फिर भारी पड़े संदीप शर्मा, फैंस को याद आया आईपीएल 2023 वाला मैच

IPL 2025 RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संदीप शर्मा ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। आईपीएल 2023 में भी संदीप ने सीएसके के खिलाफ कुछ ऐसा ही किया था।

Sandeep Sharma-MS Dhoni

Sandeep Sharma-MS Dhoni

IPL 2025 RR vs CSK: आईपीएल 2025 में बीते दिन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन-18 का 11वां मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हार का सामना पड़ा। सीजन-18 में ये सीएसके की लगातार दूसरी हार है। इस मैच को जीतने के लिए सीएसके को आखिरी ओवर में 20 रन की दरकरार थी, लेकिन टीम 14 रन ही बना पाई थी। जबकि धोनी भी आखिरी ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में संदीप शर्मा को अपना विकेट दे बैठे थे। संदीप शर्मा एक बार फिर से एमएस धोनी के ऊपर भारी पड़े।

विज्ञापन

संदीप ने दोहराई साल 2023 वाली कहानी

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे और एमएस धोनी-रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर थी तो सीएसके फैंस की उम्मीदें भी जगी थी। दूसरी तरफ आखिरी ओवर के लिए कप्तान रियान पराग ने गेंद संदीप शर्मा थमाई और संदीप फिर से फैंस को आईपीएल 2023 वाली कहानी याद दिला थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल आईपीएल 2023 के दौराना राजस्थान बनाम सीएसके मैच में कुछ इस प्रकार की ही सिचुएशन देखने मिली थी। उस समय सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और तब भी गेंद संदीप शर्मा के हाथों में थी और उनके सामने धोनी और जडेजा की जोड़ी थी। उस वक्त भी संदीप ने धोनी को खामोश करने का काम किया था और राजस्थान ने 3 रन से मैच जीत लिया था। वहीं अब एक बार फिर से संदीप शर्मा ने आखिरी ओवर में वहीं पुरानी कहानी दोहराई और राजस्थान को 6 रन से जीत मिली।

विज्ञापन

थोड़े महंगे साबित हुए थे संदीप शर्मा

इस मैच में संदीप शर्मा थोड़े से महंगे साबित हुए थे, लेकिन आखिरी ओवर के लिए कप्तान रियान पराग ने उनपर भरोसा जताया था। इस मैच में संदीप ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 42 रन खर्च किए थे, जबकि उनको एक ही सफलता मिली थी। 1 सफलता संदीप को एमएस धोनी के रूप में मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ