Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच को 54 रन से जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। भले ही रोहित शर्मा सिर्फ 12 रन ही बना पाए, लेकिन अपनी पारी के दौरान लगाए गए दो छक्कों की मदद से वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।
बने ये कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए। इसे देखकर लगा कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन रोहित सिर्फ 5 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में तीसरे ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए। इससे पहले यह कारनामा यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली कर चुके हैं।
रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 2 छक्के लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। अब वह आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम पावरप्ले में 105 छक्के दर्ज थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पावरप्ले में कुल 143 छक्के लगाए हैं।
आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।