CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च, शनिवार को खेला जाएगा। इसके बाद 23 मार्च, रविवार को दो मुकाबले होंगे-पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा, जबकि शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा।
इस मैच में सभी की निगाहें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर रहेंगी। यह रोहित शर्मा का 258वां IPL मुकाबला होगा। जैसे ही वह इस मैच में उतरेंगे, वह दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
रोहित शर्मा बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने अब तक 264 मैच खेले हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा का स्थान आता है, जिनके खाते में 257-257 मैच दर्ज हैं। हालांकि IPL 2025 में एक और मुकाबला खेलते ही रोहित शर्मा दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ देंगे।
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- महेंद्र सिंह धोनी- 264
- दिनेश कार्तिक- 257
- रोहित शर्मा- 257
- विराट कोहली- 252
- रवींद्र जडेजा- 240
- शिखर धवन- 222
रोहित शर्मा ऐतिहासिक उपलब्धि से एक चौका दूर
चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरते ही रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी बन जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके निशाने पर रहेगा। हिटमैन को सिर्फ एक चौके की जरूरत है, और अगर वह चेन्नई के खिलाफ एक चौका जड़ने में सफल होते हैं, तो आईपीएल में 600 चौके पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।
IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
- शिखर धवन- 768
- विराट कोहली- 705
- डेविड वॉर्वर- 663
- रोहित शर्मा- 599
- सुरेश रैना- 506
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
22 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines