IPL 2025 Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था, जो फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला था। जिसके बाद ऋषभ मेगा ऑक्शन में गए और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने साल 2016 से लेकर साल 2024 तक क्रिकेट खेला है। ऐसे में दिल्ली को अलविदा कहते हुए पंत भी थोड़े इमोशनल दिखे थे। वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने पंत के फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का राज खोला।
पार्थ जिंदल का बड़ा बयान
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल और ऋषभ पंत के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग मानी जाती है। वहीं पंत को लेकर पार्थ जिंदल ने रेवस्पोर्ट्स पर दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, “हमने ऋषभ को तभी खो दिया था, जब उसको रिटेन नहीं किया गया था। हमें ये भी पता था कि हम उसको ऑक्शन में वापस नहीं हासिल कर पाएंगे। अगर हम पंत को रिटेन करते तो दिल्ली कैपिटल्स का ऑक्शन पूरी तरह से बिगड़ जाता है। मैं ऋषभ के जाने से काफी दुखी हूं, सौरव गांगुली के बाद वो मेरा सबसे फेवरेट क्रिकेटर रहा है।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 27 करोड़ में बिकने के बाद भी पंत को मिलेंगे सिर्फ 18.9 करोड़, ये है बड़ा कारण
दिल्ली में नहीं रुकना चाहते थे पंत
आगे पार्थ जिंदल ने कहा कि, हमने ऋषभ को रोकने की काफी कोशिश की थी, लेकिन उसने मन बना लिया था कि वो अब दिल्ली में नहीं रहेगा। उसको अब दूसरी दिशा में जाना था। पंत के फैसले का हमने भी सम्मान किया है। जिसके बाद हमने भी ऋषभ को कहा था कि हम ऑक्शन में आपके पीछे नहीं जाएंगे, फिर हमारा दिल नहीं माना और हमने अंत में कोशिश की लेकिन तब तक पंत का प्राइस काफी ज्यादा बढ़ चुका था और हमें फिर पीछे हटना पड़ा।
अब LSG में दिखेगा पंत का जलवा
ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पंत एलएसजी की तरफ से खेलने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 से बांग्लादेश के खिलाड़ियों का हुआ सफाया, नहीं मिला कोई खरीदार; ये गलती पड़ गई भारी
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines