IPL 2025: 27 करोड़ में बिकने के बाद भी पंत को मिलेंगे सिर्फ 18.9 करोड़, ये है बड़ा कारण

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये मे खरीदा है। लेकिन अब पंत के हाथ में महज 18.9 करोड़ रुपये आने वाले हैं। जिसका बड़ा कारण सामने निकलकर आ रहा है।

rishabh pant

rishabh pant

IPL 2025 Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस बार आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद पंत को इस बार मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा है। लेकिन क्या आप जानते हैं पंत के हाथ में 27 करोड़ की जगह 18.9 करोड़ रुपये आने वाले हैं। आखिर ऐसा क्यों होने वाला है चलिए हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन

पंत को मिलेंगे 18.9 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें थी। मेगा ऑक्शन से पहले पंत को लेकर अटकलें लगाी जा रही थी कि ये खिलाड़ी इस बार नीलामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है और आखिर में हुआ भी ऐसा ही।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंत 27 करोड़ रुपये में तो बिक गए लेकिन अब उनके हाथ में महज 18.9 करोड़ रुपये ही आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 करोड़ में से 8.1 करोड़ रुपये भारत सरकार टैक्स के रूप में काटने वाली है। जिसके बाद पंत को आईपीएल 2025 सैलरी के रूप में 18.9 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में धमाल मचाने के लिए तैयार पंत

ऋषभ पंत ने बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा करते हुए एक इमोशनल कर देने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं दूसरी तरफ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने के लिए भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल 2025 में पंत एलएसजी की कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।

इससे पहले आईपीएल में तीन सीजन तक एलएसजी की कप्तानी केएल राहुल ने की थी, जबकि पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। अब इन दोनों खिलाड़ियों की टीमें बदल चुकी है। पंत एलएसजी और केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स में जा चुके हैं। दूसरी तरफ केएल राहुल भी नए सीजन में दिल्ली की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ