IPL 2025 PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 में आज से प्लेऑफ की शुरुआत होने जा रही है। क्वालीफायर 1 आज शाम 7:30 बजे मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होने वाला है। आज के अहम मुकाबले में दोनों टीमें अपनी-अपनी धांसू प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। वहीं आज पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। पंजाब का एक मैच विनर खिलाड़ी अब टीम का साथ छोड़कर अपने देश वापस लौट गया है। ऐसे में पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन आज बदली-बदली दिखाई दे सकती है।
युजवेंद्र चहल की हो सकती है वापसी
पंजाब किंग्स के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल चोट के चलते पिछले 2 मैचों में नहीं खेल पाए थे। हालांकि अभी तक भी तय नहीं हो पाया है कि चहल क्वालीफायर 1 में खेलेंगे या नहीं लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि चहल फिट होकर आज आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स में वापसी कर सकते हैं। चहल ने इस सीजन गेंदबाजी करते हुए 12 मैचों में 14 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है।
मार्को येनसन नहीं होंगे टीम का हिस्सा
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को येनसन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों के लिए अपने देश वापस लौट गए हैं। ऐसे में अब वे बाकी बचे मैचों में पंजाब किंग्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। उनका जगह अब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
क्वालीफायर 1 में RCB के खिलाफ PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RCB: किस पिच पर होगा क्वालीफायर 1? मुल्लांपुर का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
40 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines