हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 Mock Auction: 29 करोड़ में बिके पंत, बटलर पर इस टीम ने लगाया दांव, जानें किसे मिले सबसे ज्यादा पैसे

IPL 2025 Mock Auction: आईपीएल ऑक्शन पर सबकी निगाह टिकी हुई है। इस बार कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

IPL 2025 Mock Auction: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब में 24 और 25 नवंबर को होगा। इस बार ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज एस. श्रीकांत ने मॉक ऑक्शन करवाया। इसमें ऋषभ पंत में सबसे ज्यादा बोली लगी। पंजाब किंग्स ने पंत को 29 करोड़ में खरीदा। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने जोस बटलर पर दांव लगाया। अर्शदीप सिंह पर भी बड़ा दांव लगा है।

अर्शदीप सिंह पर लगा बड़ा दांव

अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने एक मॉक ऑक्शन करवाया। इसमें सबसे ज्यादा बोली पंत को लेकर लगी। उन्हें पंजाब ने खरीदा। इसके बाद KKR ने बटलर को 15.50 करोड़ में खरीदा। इस मॉक ऑक्शन में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ दिया। गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी ने 11 करोड़ में खरीदा। शमी को इस बार गुजरात ने रिटेन नहीं किया था। शमी चोट की वजह से करीब एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने हाल में ही वापसी की है।

 

अय्यर और राहुल की भी हुई बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

मॉक ऑक्शन में इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर को 16 करोड़ में खरीदा। वहीं, RCB ने राहुल पर दांव लगाया। RCB ने राहुल को 20 करोड़ में खरीदा। राहुल को भी इस बार LSG ने रिटेन नहीं किया है। राहुल और टीम के मलिक के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

 

जानें मॉक ऑक्शन में किस पर लगी सबसे ज्यादा बोली

विज्ञापन
ऋषभ पंत पंजाब किंग्स 29 करोड़ रुपए
केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 करोड़ रुपए
श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स 16 करोड़ रुपए
जोस बटलर कोलकाता नाइट राइडर्स 15.50 करोड़ रुपए
अर्शदीप सिंह चेन्नई सुपर किंग्स 13 करोड़ रुपए
मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस 11 करोड़ रुपए

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola