IPL 2025: विराट कोहली नहीं ये स्टार खिलाड़ी हो सकता है RCB का नया कप्तान, फ्रेंचाइजी की टिकी नजरें

IPL 2025 RCB New Captain: आरसीबी ने इस बार अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी रिलीज कर दिया है। जिसके बाद विराट कोहली नहीं बल्कि दूसरा स्टार खिलाड़ी आरसीबी का नया कप्तान हो सकता है।

RCB

RCB

विज्ञापन

IPL 2025 RCB New Captain: सभी 10 आईपीएल टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार कई टीमों ने अपने-अपने कप्तानों को ही रिलीज कर दिया है। जिसमें आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शामिल है। वहीं अब मेगा ऑक्शन से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

हालांकि इसको लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ ये भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि विराट कोहली नहीं बल्कि एक दूसरे स्टार खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में आरसीबी टारगेट कर सकती है। अगर ये खिलाड़ी आरसीबी में आता है तो हो सकता है उसको टीम का नया कप्तान बनाया जाए।

विज्ञापन

केएल राहुल की हो सकती है RCB में एंट्री

केएल राहुल को पिछले तीन सालों तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए देखा गया था। राहुल का पहला सीजन कप्तानी में काफी अच्छा रहा था लेकिन आईपीएल 2024 उनके लिए बेहद खराब रहा था। इस सीजन उनको एलएसजी के मालिक ने भरे स्टेडियम में लताड़ भी लगाई थी। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि केएल राहुल इस बार एलएसजी का साथ छोड़ सकते हैं। वहीं आईपीएल 2025 के लिए एलएसजी की रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद ये साफ भी हो गया, क्योंकि एलएसजी ने राहुल को रिटेन नहीं किया।

विज्ञापन

एलएसजी से रिलीज होने के बाद अब राहुल को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि मेगा ऑक्शन में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलरु की टीम इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टारगेट कर सकती है। वैसे भी दिनेश कार्तिक के संन्यास लेने के बाद आरसीबी को एक विकेटकीपर बल्लेबाजी की आवश्यकता है। इतना ही नहीं अगर आरसीबी केएल राहुल को मेगा ऑक्शन में खरीद लेती है तो फ्रेंचाइजी के लिए उनको आरसीबी का नया कप्तान बनाने का भी अच्छा विकल्प मौजूद होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ