LSG vs CSK: लखनऊ की Playing 11 में होगी मैच विनर की एंट्री? इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

IPL 2025 LSG vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में मिचेल मार्श की वापसी हो सकती है। पिछले मैच में मार्श खेल नहीं पाए थे।

IPL 2025 LSG

IPL 2025 LSG

विज्ञापन

IPL 2025 LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे मुकाबला होने जा रहा है। सीएसके का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है। अभी तक सीएसके ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जहां पिछले मैच में सीएसके का सामना केकेआर के साथ हुआ था तो वहीं एलएसजी की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई थी। एलएसजी ने इस मैच में जीत हासिल की थी। हालांकि इस मैच में टीम के धाकड़ खिलाड़ी मिचेल मार्श नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब सीएसके के खिलाफ मैच में मिचेल मार्श की टीम में वापसी हो सकती है।

मिचेल मार्श की होगी वापसी?

मिचेल मार्श अपनी बेटी की बीमारी के कारण शनिवार को गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में नहीं खेल पाए थे। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को ट्रेनिंग नहीं की, लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक मिचेल मार्श सीएसके के साथ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं। ऑरेंज कैप की रेस में मिचेल मार्श तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। मार्श ने अभी तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 265 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

हिम्मत सिंह का कटेगा पत्ता?

मिचेल मार्श की गैरमोजूदगी में ऋषभ पंत को ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। तो वहीं प्लेइंग इलेवन में हिम्मत सिंह को शामिल किया गया था। हालांकि हिम्मत सिंह बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में मार्श की वापसी से इस खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

CSK के खिलाफ LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल शमद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश राठी, आवेश खान।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ