हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: पिछले 17 साल में दिल्ली ने इन 14 कप्तानों को आजमाया, हर बार मिली निराशा

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 17 साल में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। एक नजर डालते हैं टीम के सभी कप्तानों के रिकॉर्ड पर।

विज्ञापन
Delhi Capitals

IPL 2025: अब तक आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का ऐलान नहीं करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी आखिरकार अपना कप्तान घोषित कर दिया है। अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए अक्षर पटेल को अपना कप्तान घोषित किया है। केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद दिल्ली ने आईपीएल 2025 के लिए अक्षर को अपना कप्तान बनाने का फैसला किया है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी का लक्ष्य अब अपनी टीम को पहली बार चैम्पियन बनाना है।

इतिहास पर नजर डालें तो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इसमें हिस्सा ले रही दिल्ली की टीम पिछले 17 साल में एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। टीम इस दौरान छह बार प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही। टीम ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन साल 2020 में किया, जब उसने पहली बार फाइनल में जगह बनाई। हालांकि खिताब से उसकी दूरी फिर भी बनी रही। देखा जाए तो पिछले 17 साल में टीम ने 14 कप्तानों को मौका दिया है।


यह भी पढ़ें: IPL 2025 में इकलौते विदेशी कप्तान रह गए पैट कमिंस, यहां देखें सभी ‘कप्तानों’ की लिस्ट

विज्ञापन

इस टीम की सबसे पहले कमान धुआंधार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में संभाली। उन्होंने 52 मैचों में टीम की कप्तानी की और उनमें से 28 मैच में टीम को जीत दिलाने में भी सफल रहे। सहवाग के बाद टीम ने गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जहीर खान और यहां तक ​​कि जेम्स होप्स, महेला जयवर्धने, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी और रॉस टेलर जैसे विदेशी खिलाड़ी को भी कप्तान बनााया। हालांकि इनमें से कोई भी टीम को खिताब नहीं दिला सका।

एक नजर डालते हैं दिल्ली के अब तक के कप्तानों के रिकॉर्ड पर।

विज्ञापन
खिलाड़ी अवधि मैच जीते हारे टाई ड्रॉ नो रिजल्ट जीत/हार अनुपात जीत प्रतिशत हार प्रतिशत
वीरेंद्र सहवाग 2008-2012 52 28 24 0 0 0 1.16 53.84 46.15
गौतम गंभीर 2009-2018 25 12 13 0 0 0 0.92 48.00 52.00
दिनेश कार्तिक 2010-2014 6 2 4 0 0 0 0.50 33.33 66.66
जेम्स होप्स 2011 3 0 2 0 0 1 0.00 0.00 66.66
माहेला जयवर्धने 2012-2013 18 6 11 1 0 0 0.54 33.33 61.11
रॉस टेलर 2012 2 0 1 0 0 1 0.00 0.00 50.00
डेविड वार्नर 2013-2023 16 5 11 0 0 0 0.45 31.25 68.75
केविन पीटरसन 2014 11 1 10 0 0 0 0.10 9.09 90.90
जेपी डुमिनी 2015-2016 16 6 9 0 0 1 0.66 37.50 56.25
जहीर खान 2016-2017 23 10 13 0 0 0 0.76 43.47 56.52
करुण नायर 2017 3 2 1 0 0 0 2.00 66.66 33.33
श्रेयस अय्यर 2018-2020 41 21 18 2 0 0 1.16 51.21 43.90
ऋषभ पंत 2021-2024 43 23 19 1 0 0 1.21 53.48 44.18
अक्षर पटेल 2024- 1 0 1 0 0 0 0.00 0.00 100.00

यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola