IPL 2025 में इकलौते विदेशी कप्तान रह गए पैट कमिंस, यहां देखें सभी 'कप्तानों' की लिस्ट

IPL 2025: पैट कमिंस आईपीएल 2025 में कप्तानी करने वाले इकलौते विदेशी खिलाड़ी हैं। यहां आप सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट देख सकते हैं।

ipl 2025 (1)

IPL 2025 All Captain List: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च से खेला जाएगा। सभी टीमें अगामी सीजन के लिए तैयारी कर चुकी हैं। 14 मार्च को दिल्ली ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया। अक्षर पटेल को ये जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि अब आईपीएल 2025 में पैट कमिंस ही कप्तानी करने वाले इकलौते विदेशी कप्तान रह गए हैं। बची हुई 9 टीमों ने भारतीय खिलाड़ियों को ही कप्तान बनाया है।

विज्ञापन

पैट कमिंस इकलौते विदेशी

पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तानी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले साल ही बड़ी जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने भी अपनी शानदार कप्तानी से खासा प्रभावित किया और पिछले सीजन अपनी टीम को फाइनल तक लेकर गए थे। हालांकि केकेआर ने खिताबी मुकाबले में एसआरएच को हरा दिया था। वहीं इस बार भी हैदराबाद ने पैट कमिंस पर ही भरोसा जताया है और उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया है। कमिंस आईपीएल 2025 में कप्तानी करने वाले इकलौते विदेशी कप्तान हैं।

विज्ञापन

यहां देखें सभी कप्तानों की लिस्ट

पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे। जबकि सीएसके की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर संजू सैमसन पर भरोसा जताया है, जबकि पंजाब किंग्स ने अपना नया कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया है। केकेआर ने अजिंक्य रहाणे तो गुजरात ने ये जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने नया कप्तान ऋषभ पंत को बनाया है। जबकि दिल्ली ने अक्षर पटेल को जिम्मेदारी दी है। जबकि आरसीबी ने भी अपना नया कप्तान रजत पाटीदार को बनाया है।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 के कप्तानों की लिस्ट

टीम (Team) कप्तान (Captain)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) रजत पाटीदार (Rajat Patidar)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पैट कमिंस (Pat Cummins)
राजस्थान रॉयल्स (RR) संजू सैमसन (Sanju Samson)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)
मुंबई इंडियंस (MI) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) अक्षर पटेल (Axar Patel)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ऋषभ पंत (Rishabh Pant)
गुजरात टाइटन्स (GT) शुभमन गिल (Shubman Gill)
पंजाब किंग्स (PBKS) श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ