IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने किया अपने नए कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2025: अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।
Edited By Mohan Kumar

Delhi Capitals New Captain
Edited By Mohan Kumar

Delhi Capitals New Captain
Axar Patel Delhi Capitals Captain: आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार फैंस का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है, जहां उसने इस आईपीएल सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान बनाया है, जो पिछले सीजन टीम के उप-कप्तान के रूप में खेले थे।
अक्षर 2019 से दिल्ली की टीम के साथ है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की तरह ही अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। अक्षर को दिल्ली ने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उनके करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्होंने अब तक 150 मैचों में 21.47 की औसत और 130.88 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन फिफ्टी निकलीं।
– T20 World Cup winner.
– Champions Trophy winner.
– Captain of Delhi Capitals.GREAT LAST 9 MONTHS FOR AXAR PATEL – A NEW RESPONSIBILITY FOR BAPU IN IPL. 🫡 pic.twitter.com/Ad8RUcgzSt
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 14, 2025
गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 7.28 की इकॉनमी रेट से 123 विकेट झटके हैं। इस दौरान 21 रन देकर चार विकेट झटकना उनका बेस्ट प्रदर्शन है। अक्षर इस साल घरेलू मैदान पर टी-20 सीरीज में इंग्लैंड पर भारत की 4-1 से एकतरफा जीत के दौरान भारत के उप-कप्तान थे।
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 24 मार्च को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होगा। 17 मार्च को विशाखापत्तनम के लिए रवाना होने से पहले टीम का इस सप्ताह नई दिल्ली में तीन दिवसीय छोटा ट्रेनिंग कैंप आयोजित होना है।
आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम- केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: