IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2025 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। 43 की उम्र में भी धोनी सीएसके के लिए खेल रहे हैं। हालांकि अब धोनी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है इस सीजन धोनी ने काफी निराश किया है। ये सीजन सीएसके के लिए भी काफी खराब रहा है। इस सीजन सीएसके 13 में से 10 मैच हार चुकी है। वहीं धोनी के प्रदर्शन पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। बीती रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 17 गेंदों पर महज 16 रन ही बनाए थे। वहीं अब धोनी के प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने अपनी भड़ास निकाली है और उनको रिटायरमेंट लेने की सलाह दी है।
धोनी पर भड़के क्रिस श्रीकांत
राजस्थान रॉयल्स के हाथों सीएसके को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए श्रीकांत ने कहा “धोनी की उम्र भी बढ़ रही है, आप उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही, आप बार-बार आकर खेल को खराब नहीं कर सकते, अगर आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो कह दें कि आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं और चले जाएं। यह एक ऐसा फैसला है जो सिर्फ धोनी ही ले सकते हैं। क्या वह खेलना जारी रखेंगे, अगर खेलना जारी रखेंगे, तो किस भूमिका में कप्तान, विकेटकीपर या फिनिशर?
आगे उन्होंने कहा ईमानदारी से कहूं तो, उनकी सजगता कम हो गई है। उनके घुटने शायद जवाब दे चुके हैं, उनकी फिटनेस, रिफ्लेक्स लेवल, सब कुछ निश्चित रूप से कम हो जाएगा और इसके अलावा, शीर्ष क्रम फ्लॉप हो रहा है। आज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ समस्या यह है कि धोनी अपने खेल को दोहराने में सक्षम नहीं हैं। स्पिनर उन्हें बांध रहे हैं। एक समय था जब वह स्पिनरों की गेंदों को स्टैंड में 10 पंक्तियों के अंदर तक मारते थे। ईमानदारी से कहें तो वह संघर्ष कर रहे हैं।”
3 मैच ही जीत पाई सीएसके
इस सीजन की शुरुआत में सीएसके की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में ही थी, इसके बाद गायकवाड़ इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए और धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया। सीजन की शुरुआत जरूर सीएसके ने जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद से टीम लगातार फ्लॉप होती रही। बल्लेबाजी में सीएसके ने सबसे ज्यादा निराश किया है। इस सीजन 13 मैचों में से सीएसके महज 3 मैच ही जीत पाई है। अब सीएसके का आखिरी लीग मैच 25 मई को गुजरात टाइटंस के साथ होगा।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
3 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
4 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
5 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
6 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
6 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
7 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines