IPL 2025: आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इस दौरान ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 45 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है, जो उनके आईपीएल करियर का भी पहला शतक है।
ईशान किशान में मचाया धमाल
अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे थे। अपनी पारी की शुरुआत के साथ से ही वो अच्छी फॉर्म में नजर आ थे। ट्रेविस हेड के साथ मिलकर उन्होंने अपनी को संभाला। इस दौरान उन्होंने तेजी से रन बनाए। किशन ने सिर्फ 25 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा। ये उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। उन्होंने इस मुकाबले में 47 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने फिर से टीम इंडिया के लिए अपना दावा पेश कर दिया है।
सनराइजर्स ने बनाए 286 रन, किशन का शतक
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इस दौरान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 106 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने 67 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines