IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया था, लेकिन 17 मई से ये टूर्नामेंट रिस्टार्ट हो रहा है। इस बीच विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे, जिनमें से कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों को खेलने के लिए भारत वापस आ गए हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी तक नहीं लौटे हैं। इनमें से एक दिल्ली कैपिटल्स का मैच विनर खिलाड़ी भी है, जो अब वापस नहीं लौटेगा। जिससे अब दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
नहीं लौटेंगे मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस बार आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। सीजन-18 में स्टार्क का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट स्थगित होने तक स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। इस सीजन स्टार्क एक मैच में 5 विकेट भी चटका चुके थे, लेकिन अब ये गेंदबाज आगे के मैचों के लिए भारत नहीं लौटेंगे। 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल खेला जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मिचेल स्टार्क डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों को लेकर बाकी बचे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जिसकी जानकारी स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स को दे चुके हैं। ऐसे में अब स्टार्क का उपलब्ध न होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत झटका है।
प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा है। अभी तक इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम ने 6 मैचों में जीत और 4 में हार का सामना किया है। फिलहाल 13 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के 3 मैच बचे हैं, जिनमें से अक्षर पटेल की टीम को 2 मैच हरहाल में जीतने होंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का फरमान, क्या बाकी बचे मैचों में खेलेंगे खिलाड़ी?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
5 mins agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
25 mins agoVIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 'बेबी-क्रेडल' सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
57 mins agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
1 hr agoजो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
1 hr agoमोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
2 hrs agoAsian Games 2026 में 21 गोल्ड के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत, जानें किस खेल में किन खिलाड़ियों ने दिलाया मेडल, देखें पूरी लिस्ट
2 hrs agoटीम इंडिया को हार के बाद लगे 2 बड़े झटके, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या के कमबैक में होगी देरी!
3 hrs agoODI के बाद अब T20 की बारी… 26 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoरोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines