IPL 2025: कहां बुक कर सकते हैं CSK vs MI मैच की टिकट, जानें कितनी है कीमत?

IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल 2025 में 23 मार्च को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के टिकट आज से लाइव हो रहे हैं।

CSK vs MI

CSK vs MI

विज्ञापन

IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से हो रही है। वहीं फैंस को आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 23 मार्च को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अब फैंस की बीच इस मैच की टिकट बुक करने की होड़ मच गई है।

आज से लाइव हो रही है मैच की टिकट

23 मार्च को होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच की टिकट आज सुबह 10:15 बजे से लाइव हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मैच की टिकट कुछ ही समय में बिकने की उम्मीद है, क्योंकि इन दोनों टीमों के फैंस भारी मात्रा में हैं और बेसब्री से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

टिकटों की कीमत इस प्रकार है

 

विवरण मूल्य (₹)
टावर सी/डी/ई (लोअर) ₹1,700
टावर I/J/K (ऊपरी) ₹2,500
टावर सी/डी/ई (ऊपरी) ₹3,500
टावर I/J/K (लोअर) ₹4,000
टॉवर केएमके (टेरेस) ₹7,500

कहां बुक कर सकते हैं टिकट?

अगर आप भी सीएसके और मुंबई इंडियंस के मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं। तो chennaisuperkings.com पर लॉगइन करके टिकट बुक कर सकते हैं। आपकों स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

पहले मैच में नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2025 सीजन-18 का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे। पिछले सीजन में की गई गलती के चलते उनपर एक मैच का बैन लगा है। अब देखने वाली बात होगी कि कौनसा खिलाड़ी पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ