IPL 2025: पूर्व RCB खिलाड़ी ने टीम पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों नहीं जीत पाई आजतक ट्रॉफी?

IPL 2025: सीजन-18 की शुरुआत से पहले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी ने टीम पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि सिर्फ 2 या 3 खिलाड़ी ट्रॉफी नहीं दिला सकते।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025: आईपीएल के हर सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी मजबूत दिखाई देती है। टीम में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल विटोरी, डेल स्टेन जैसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन फिर भी आजतक आरसीबी कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं अब सीजन-18 की शुरुआत से पहले पूर्व आरसीबी खिलाड़ी ने टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

शादाब जकाती ने RCB पर लगाया आरोप

आरसीबी के पूर्व स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत करते हुए बताया “यह एक टीम गेम है। अगर आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, तो टीम को एकजुट होकर खेलना होगा। 2-3 खिलाड़ी आपको ट्रॉफी जीतने में मदद नहीं कर सकते। चेन्नई के पास भारतीय खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह और कुछ अच्छे विदेशी खिलाड़ी थे। अपना संयोजन बनाना महत्वपूर्ण है। जब मैं आरसीबी में था, तो वे केवल 2-3 खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करते थे। ”

विज्ञापन

आगे शादाब ने बताया “जहां तक​टीम मैनेजमेंट और ड्रेसिंग रूम के माहौल का सवाल है, तो इसमें बहुत अंतर था। खिलाड़ी बहुत अच्छे थे, लेकिन कोई एकता नहीं थी, जिससे खिलाड़ी कभी ठीक से तालमेल नहीं बना पाए। ”

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की जमकर की तारीफ

शादाब ने 5 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की तारीफ करते हुए बताया “जैसा कि मैंने कहा, टीम मैनेजमेंट की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। चेन्नई का मैनेजमेंट वास्तव में बहुत अच्छा था। उन्होंने अपने खिलाड़ियों का अच्छे से ख्याल रखा। ये छोटी-छोटी चीजें हैं जो बड़ा अंतर पैदा करती हैं। इसलिए ये वो अंतर हैं जो मैंने सीएसके और आरसीबी में महसूस किए।”

विज्ञापन

शादाब जकाती का आईपीएल करियर

स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती ने अपने आईपीएल करियर में 59 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के लिए खेला था। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए शादाब ने 47 विकेट हासिल किए थे। जिसमें उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ