IPL 2025: CSK की बेस्ट संभावित Playing 11, खतरनाक दिख रहा गेंदबाजी लाइनअप

IPL 2025 CSK: आईपीएल 2025 में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेगा ऑक्शन में सीएसके ने इस बार कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है।

IPL 2025 CSK

IPL 2025 CSK

विज्ञापन

IPL 2025 CSK: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। एमएस धोनी एक बार फिर से फैंस को खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। धोनी को मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर लिया था। इसके अलावा मेगा ऑक्शन में सीएसके ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है, जो नए सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

सीएसके ने 6 बल्लेबाजों को खरीदा

इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपक किंग्स ने 6 बल्लेबाजों को खरीदा था। जिसके लिए फ्रेंचाइजी ने 12.65 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जिसमें सीएसके ने ड्वेन कॉन्वे 6.25 करोड़, राहुल त्रिपाठी 3.40 करोड़, दीपक हुड्डा 1.70 करोड़ रुपये, वंश बेदी 55 लाख, शेख रसीद 30 लाख सिद्धार्थ 30 लाख। इसके अलावा टीम के पास रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और एमएस धोनी जैसे बल्लेबाज पहले से ही मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मेगा ऑक्शन में खरीदें 8 गेंदबाज

वहीं बात अगर गेंदबाजों की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार मेगा ऑक्शन में 8 गेंदबाजों को खरीदा है। जिसके लिए फ्रेंचाइजी ने 25.80 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जिसमें आर अश्विन 9.75 करोड़, नूर अहमद 10 करोड़, खलील अहमद 4.80 करोड़, गुरजपनीत सिंह 2.20 करोड़, नाथन एलिस 1.25 करोड़, मुकेश चौधरी 30 लाख, श्रेयस गोपाल 30 लाख और कमलेश नागरकोटि 30 लाख शामिल हैं। इसके अलावा टीम के पास तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन

IPL 2025 में CSK की बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), ड्वेन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ