कमर की चोट से जूझ रहे हैं कुलदीप यादव, ये 3 स्पिनर्स ले सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में स्टार खिलाड़ी की जगह

Kuldeep Yadav: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इस समय कमर की चोट से जूझ रहे हैं।

ind vs - 2024-12-24T160930.475
विज्ञापन

Kuldeep Yadav: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इस समय कमर की चोट से जूझ रहे हैं। इस वजह से वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलने की उम्मीद बेहद कम है। हाल के समय में कुलदीप यादव लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया के अभिन्न अंग रहे हैं। उनके चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग सकता है। आइये जानते हैं कि कौन से तीन स्पिनर्स कुलदीप की जगह ले सकते हैं।

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल कभी लिमिटेड ओवर ओवर में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे। युजवेंद्र चहल मिडिल ओवर में विकेट लेने में माहिर हैं। इसके अलावा वो अब डेथ ओवर में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसे में चहल एक बार फिर से कुलदीप यादव की जगह टीम में वापसी कर सकते हैं। 69 वनडे पारियों में चहल ने 121 विकेट लिए हैं। उन्होंने दो बार पांच विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका अनुभव टीम इंडिया के काम आ सकता है।

विज्ञापन

 

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया में वापस आने के बाद उन्होंने 7 मैचो में 17 विकेट लिए हैं। इसके अलावा आईपीएल 2024 में उन्होंने 20 से ज्यादा विकेट लिए थे। वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में गौतम गंभीर उन पर भी दांव लगा सकते हैं।

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

कुलदीप यादव अगर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होते हैं तो इसका फायदा रवि बिश्नोई को भी मिल सकता है। रवि बिश्नोई टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उनका टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन पर भी दांव लगा सकता है। रवि बिश्नोई अपनी लेग स्पिन के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ