KKR vs RCB: खास रिकॉर्ड बनाने से 14 रन दूर आंद्रे रसेल, इस दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे

IPL 2025 KKR vs RCB: केकेआर बनाम आरसीबी के मैच में आज आंद्रे रसेल पर नजरें रहने वाली है। रसेल आज एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

KKR vs RCB

KKR vs RCB

विज्ञापन

IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज आज से होने जा रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भिड़ने के लिए तैयार हैं। मुकाबला शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए रसेल को महज 14 रन बनाने हैं।

रॉबिन उथप्पा का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

केकेआर बनाम आरसीबी के मैच में धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के पास केकेआर के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। 14 रन बनाते ही आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सभी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल रसेल ने कोलकाता के लिए आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए 120 मैचों में 2,426 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

वहीं बात अगर रॉबिन उथप्पा की करें तो उन्होंने 86 मैचों में 2439 रन बनाए थे और वे अभी तक केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। हालांकि उथप्पा अब आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं।

विज्ञापन

गौतम गंभीर के नाम सबसे ज्यादा रन

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम पहले नंबर पर आता है। गंभीर ने काफी समय तक केकेआर की कप्तानी भी थी और टीम को चैंपियन भी बनाया था। अपने आईपीएल करियर में गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 108 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 3035 रन बनाए थे। जिसमें गंभीर के नाम 27 अर्धशतक थे। इस लिस्ट में नीतीश राणा भी आता है हालांकि इस सीजन राणा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। नीतीश ने आईपीएल में केकेआर के लिए 90 मैचों में 2199 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ