IPL 2024: LSG ड्रेसिंग रूम में साथ नजर आए संजीव गोयनका-केएल राहुल, टीम को दिया खास मैसेज

Sanjiv Goenka KL Rahul: संजीव गोयनका और केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के ड्रेसिंग रूम में एक साथ नजर आए। उन्होंने टीम को संबोधित किया। संजीव गोयनका ने टीम का हौसला बढ़ाया।

Sanjiv Goenka KL Rahul IPL 2024

Sanjiv Goenka KL Rahul IPL 2024

Sanjiv Goenka KL Rahul: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के एक वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सनराइजर्स हैदराबाद से करारी हार के बाद संजीव गोयनका केएल राहुल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आए। इसके बाद कहा गया कि केएल राहुल की कप्तानी को लेकर चर्चा की जा रही है, लेकिन बाद में इन अटकलों को लखनऊ के कोचों ने खारिज कर दिया। अब कहा जा रहा है कि संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच सब ठीक हो गया है।

विज्ञापन

एक साथ नजर आए केएल राहुल-संजीव गोयनका

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। इसमें उन्होंने 18 रन से जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम का ये सीजन 14 मैचों में से 7 में जीत और 7 में हार के बाद खत्म हुआ। टीम के इस प्रदर्शन के बाद संजीव गोयनका और केएल राहुल ड्रेसिंग रूम में एक साथ नजर आए। जहां उन्होंने टीम को खास मैसेज दिया।

विज्ञापन

तीन साल में बड़ा परिवार बन गए

एलएसजी बॉस संजीव गोयनका ने कहा- तीन साल का ये सफर यूं ही निकल गया। इन तीन सालों में हम एक बड़ा परिवार बन गए। इस दौरान हमने कई बेहतरीन पल बिताए। भले ही हमने कुछ मुकाबलों में जैसा सोचा, उतना अच्छा नहीं किया, लेकिन ज्यादातर मौकों पर हमने काफी अच्छा किया। अंतत: यह हमारा एक बड़ा परिवार है। आप सभी को शुभकामनाएं।

विज्ञापन

केएल ने टीम को दिया मैसेज  

इसके बाद केएल राहुल ने टीम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- सभी खिलाड़ियों का मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। सपोर्ट स्टाफ का भी धन्यवाद। मुझे लगता है कि आप सभी ने निस्वार्थ भाव से टीम के लिए काम किया। मैं उस एनर्जी और एटीट्यूड का धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने हर खेल में अच्छा करने की पूरी कोशिश की। उसके लिए हमें गौरवान्वित होना चाहिए। खेल हमें यही सब सिखाता है। हमें एक खिलाड़ी और एक इंसान के नाते इसी से सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ