टूट गया 17 साल पुराना IPL का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी गेंदबाज ने टी20 क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने 17 साल पुराना आईपीएल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस खिलाड़ी ने टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसी के साथ इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कर लिया है.

jacket (66)

टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद अब हर किसी की नजरें आईपीएल के नए सीजन पर टिकी हुई हैं. 28 मार्च से 19 वें सीजन की शुरुआत बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रही है. आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने घातक गेंदबाजी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में बने 17 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. कौन है पाकिस्तान का ये खिलाड़ी और उसने क्या वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट का बेस्ट स्पेल

पाकिस्तान में इन दिनों नेशनल टी20 कप खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट में उस्मान मीर ने सियालकोट की तरफ से खेलते हुए गेंदबाजी में इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने लाहौर रीजन ब्लूज के खिलाफ खेलते हुए एक ऐसा स्पेल डाला कि उनका नाम टी20 क्रिकेट में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. उस्मान ने इस मैच में 3.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 8 रन खर्च किए और 6 विकेट अपने नाम किए. 

विज्ञापन

उस्मान के नाम अब टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बेस्ट स्पेल हो गया है. उन्होंने इस मामले में हमवतन सोहेल तनवीर को पीछे छोड़ा है. आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए सोहेल ने 14 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे. 

उस्मान की टीम ने जीता मैच

सियालकोट ने उस्मान के इस दमदार प्रदर्शन के दम पर मैच 110 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया. सियालकोट ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया था. लाहौर रीजन ब्लूज के बल्लेबाज शुरुआत से ही इस लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाते हुए नजर आए. सियालकोट के गेंदबाजों के सामने लाहौर के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और महज 14.2 ओवर में ही 100 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ