IPL 2026
विज्ञापन

IPL 2026 में आए 5 नए नियम, पिच और प्रैक्टिस से लेकर स्लो ओवर रेट के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले 5 नए नियम सामने आए हैं. बीसीसीआई ने टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर कई नए और सख्त नियम तय किए हैं, जिसका सभी फ्रेंचाइजियों को पालन करना अनिवार्य होगा.

IPL 2026 New Rules: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर कुछ नए और सख्त नियम लागू किए हैं. सभी फ्रेंचाइजी को इन नए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. नए नियम के मुताबिक, कोई भी टीम उस पिच या नेट पर अभ्यास नहीं कर सकेगी, जिसका इस्तेमाल पहले किसी दूसरी टीम ने अपने नेट सेशन में किया हो. अगर दो टीमें एक के बाद एक प्रैक्टिस करती हैं, तो दूसरी टीम के लिए अलग और नई पिच तैयार की जाएगी. यहां तक कि अगर पहली टीम अपना अभ्यास जल्दी खत्म भी कर दे, तब भी दूसरी टीम को उसके इस्तेमाल किए गए नेट या रेंज-हिटिंग विकेट पर अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी.

प्रैक्टिस के दौरान दोनों टीमों को दो-दो नेट दिए जाएंगे. इसके अलावा, रेंज-हिटिंग के लिए मुख्य स्क्वायर पर एक अतिरिक्त नेट भी उपलब्ध रहेगा. एक और अहम नियम यह है कि किसी भी फ्रेंचाइजी के सीजन के पहले घरेलू मैच से चार दिन पहले तक मुख्य पिच पर न तो प्रैक्टिस होगी और न ही कोई अभ्यास मैच खेला जाएगा. अगर घरेलू टीम को अभ्यास की जरूरत होती है, तो संबंधित राज्य क्रिकेट संघ को उनके लिए फ्री में वैकल्पिक अभ्यास मैदान उपलब्ध कराना होगा. टीमें चाहें तो अभ्यास मैच खेल सकती हैं, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा से ज्यादा दो ही होग. हालांकि, अभ्यास मैच की अवधि 3.5 घंटे से अधिक नहीं हो सकती. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ