---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE SmackDown Results, 13 मार्च, 2026: Randy Orton ने शिष्य को दिया धोखा, चैंपियन हुआ लहूलुहान

WWE SmackDown का शो इस हफ्ते जबरदस्त रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेट में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स का आमना-सामना हुआ.आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

---खबर नीचे जारी है---

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. WWE ने पहले ही कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया था. तगड़े सैगमेंट भी देखने को मिले. शो की शुरुआत ड्रू मैकइंटायर ने की. मेन इवेंट कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट

ड्रू मैकइंटायर ने कहा कि वो जेकब फाटू की वजह से अपना टाइटल हारे हैं. उन्होंने निक एल्डिस को मामले को सुलझाने के लिए कहा. एल्डिस ने कहा कि मैकइंटायर अपने खराब एक्शन से हारे हैं. फाटू ने एंट्री की. फाटू ने कहा उनकी वजह से ही मैकइंटायर चैंपियन बने. फाटू ने बताया कि उन्होंने मामला पिछले हफ्ते सुलझा दिया. मैकइंटायर ने अंत में कहा कि वो WWE छोड़ रहे हैं. इसके बाद वो वहां से चले गए.

---खबर नीचे जारी है---

टैग टीम मैच

अंकल हाउडी और एरिक रोवन का मुकाबला सोलो सिकोआ और टाला टोंगा से हुआ. मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मुकाबले में हाउडी और रोवन ने अंत में जीत हासिल की. मैच के बाद टामा टोंगा ने हाउडी के ऊपर हमला किया और लालटेन लेकर चले गए.

जेड कार्गिल का मैच

जेड कार्गिल का मुकाबला मीचीन के साथ हुआ. मीचीन ने पहले ही कार्गिल पर हमला कर दिया. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मीचीन ने इस बार कार्गिल को अच्छा जवाब दिया. अंत में कार्गिल ने जेडेड मूव लगाकर मीचीन के ऊपर जीत हासिल की. रिया रिप्ली ने रिंग में एंट्री की. रिप्ली ने कहा कि रेसलमेनिया 42 में वो कार्गिल की हालत खराब करेंगी.

---खबर नीचे जारी है---

बैला ट्विंस की वापसी

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने रिंग में एंट्री की. तुरंत ही बैला ट्विंस ने वापसी की. ब्री बैला ने कहा कि उन्हें अपने होमटाउन में आकर अच्छा लग रहा है. बैला ट्विंस ने कहा कि वो वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के दावेदारी में सबसे आगे हैं. निकी ने कहा कि वो कमेंट्री टेबल पर बैठकर विरोधियों को देखेंगी.

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मुकाबले में सभी स्टार्स ने खूब एक्शन दिखाया. बैला ट्विंस की दखलअंदाजी की वजह से मैच बिना नतीजे के खत्म हो गया. मुकाबले में पूरी तरह से लीजेंड और जैक्स का दबदबा देखने को मिला.

---खबर नीचे जारी है---

टैग टीम मैच

डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ का मुकाबला एंजल गार्जा और हम्बर्टो के साथ हुआ. मुकाबले में प्रीस्ट और ट्रुथ की केमिस्ट्री शानदार रही. गार्जा और हम्बर्टो ने भी हाई-फ्लाइंग मूव्स से फैंस का दिल जीता. अंत में प्रीस्ट और ट्रुथ ने जीत हासिल की.

द मिज़ का सैगमेंट

द मिज़ ने जेली रोल को अपने गेस्ट के रूप में रिंग में बुलाया. रोल ने कहा कि रोड टू रेसलमेनिया 42 चल रहा है और वो इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं. मिज़ ने कहा कि वो रोल के मेंटर बन सकते हैं. रोल ने इस बात के लिए मना कर दिया. दोनों के बीच बहस देखने को मिली. किल विल्सन ने एंट्री की. विल्सन ने रोल का मजाक उड़ाया. विल्सन ने रोल को धक्का दिया. वहीं रोल ने मिज़ को पंच मार दिया. विल्सन चुपचाप वहां से चले गए.

---खबर नीचे जारी है---

टिफनी स्ट्रेटन का मैच

टिफनी स्ट्रेटन का मुकाबला कियाना जेम्स के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. इसमें अन्य स्टार्स की दखलअंदाजी भी देखने को मिली. अंत में टिफनी ने जबरदस्त जीत दर्ज की. अब टिफनी को जूलिया के खिलाफ वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच मिल गया है.

जेकब फाटू का मैच

जेकब फाटू का मुकाबला ट्रिक विलियम्स के साथ हुआ. ये मुकाबला काफी अच्छा जा रहा था, लेकिन रिंग के बाहर ड्रू मैकइंटायर ने अचानक आकर फाटू पर हमला कर दिया. इसका फायदा रिंग में विलियम्स को मिला. उन्होंने फाटू को फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद मैकइंटायर ने फाटू को जबरदस्त क्लेमोर किक मारी.

---खबर नीचे जारी है---

मेन इवेंट

मेन इवेंट में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच रेसलमेनिया 42 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. कोडी और ऑर्टन ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. दोनों काफी खुश दिखाई दिए. कोडी ने ऑर्टन की तारीफ की. कोडी ने कहा कि वो रैंडी को बहुत मानते हैं. ऑर्टन ने कहा कि उन्हें टाइटल चाहिए, लेकिन यहां पर मैकइंटायर को होना चाहिए था. कोडी ने ऑर्टन का उत्साह बढ़ाया. रैंडी ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया. ऑर्टन ने इसके बाद हील टर्न लेकर कोडी को लो-ब्लो लगाया और उनकी हालत खराब दी. ऑर्टन ने कोडी की शर्ट फाड़ दी. इसके बाद रिंग के बाहर उन्होंने स्टील स्टेप्स से कोडी पर अटैक किया. कोडी के मुंह से खून निकलने लग गया था. ऑर्टन ने निक एल्डिस को भी धक्का दे दिया. ऑर्टन ने जेली रोल को भी धक्का मारकर गिरा दिया. ऑर्टन ने कोडी के सिर पर चेयर से हमला किया.

ये भी पढ़ें:-John Cena कब और किसे हराकर WWE में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने? जानिए किसने की उनकी बादशाहत खत्म

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 14, 2026 08:38 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola