IPL 2024 RR vs GT shubman gill rashid khan Gujarat Titans Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
IPL 2024 RR vs GT: आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से करारी शिकस्त दी। ये राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन की पहली हार है। इस मैच में राजस्थान ने कुछ गलतियां की, जिसका खामियाजा उनको मैच में हार के साथ भुगतना पड़ा।
वहीं इस मैच में शुभमन गिल की शानदार कप्तानी देखने को मिली गिल ने आखिरी गेंद तक अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाए रखा था। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने चौका लगाकर गुजरात को जीत दिलाई। वहीं अब कप्तान शुभमन गिल और राशिद खान का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बल्लेबाजी से पहले गिल ने दिया राशिद को मंत्र!
सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और राशिद खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब राशिद खान बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ रहे होते हैं तब गिल को उनको रोककर राशिद के कान में कुछ बोलते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद जब राशि खान आखिरी गेंद पर चौका मारकर गुजरात को जीत दिला देते हैं तब गिल का राशिद की तरफ एक अलग रिएक्शन होता है।