IPL 2024 RCB Need 2 Changes: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला विराट कोहली की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैच में एक तरफ राजस्थान की नजर जहां लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर होगी, वहीं दूसरी ओर इस सीजन में 3 मैच हार चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने की सोच से खेलने उतरेगी। इस मैच में अगर बेंगलुरु को जीत दर्ज करनी है, तो टीम में 2 बदलाव काफी जरूरी है। यह बदलाव लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ही जरूरी थी, लेकिन कप्तान ने इन 2 खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं करके गलती कर दी थी। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ आरसीबी को ये 2 बदलाव जरूर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- SRH vs CSK: हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 166 रन, शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज को करना चाहिए शामिल
बता दें कि आरसीबी ने शुरुआती 3 मुकाबले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को टीम में शामिल किया था। बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में अल्जारी पर बड़ा दांव खेला था। फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इस कारण से आरसीबी ने लखनऊ के खिलाफ अल्जारी को टीम से बाहर करके इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले को टीम में जगह दी थी, लेकिन वह भी अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। टॉपले ने लखनऊ के खिलाफ 4 ओवर में 39 रन लुटाए थे और सिर्फ एक विकेट अपने नाम कर सके थे, ऐसे में अगले मुकाबले में उन्हें बाहर करके न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुस्तफिजुर रहमान के बाद चेन्नई को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर मैच से बाहर
ये बल्लेबाज भी होगा बाहर
आरसीबी को अगले मुकाबले से बल्लेबाज रजत पाटीदार को भी बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। खिलाड़ी को लगातार 4 मैचों में मौका दिया गया था, लेकिन एक भी मैच में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। खिलाड़ी ने इन 4 मैचों में सिर्फ 50 रन बनाए हैं, जिनमें खिलाड़ी का अधिकतम स्कोर 29 रन रहा है। उन्होंने महज 108 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ऐसे में अगले मैच से खिलाड़ी का पत्ता कटना तय है। किसी भी एवरेज खिलाड़ी को 4 मौके मिलना बड़ी बात है, ऐसे में अगले मुकाबले से पाटीदार को बाहर करके सुयश प्रभुदेसाई को टीम में शामिल किया जा सकता है। प्रभुदेसाई भी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में अगले मुकाबले में खिलाड़ी को टीम में शामिल जरूर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव वापसी के बावजूद नहीं खेलेंगे मैच! SKY को लेकर क्यों खड़ा हुआ नया सस्पेंस
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
41 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines