Rohit Sharma Reaction: धोनी के कप्तानी छोड़ने पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, वायरल हुआ रिएक्शन

Rohit Sharma Reaction: भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई से कप्तानी छोड़ने पर रिएक्शन दिया है। आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई और अब धोनी ने भी कप्तानी छोड़ दी है।

IPL 2024 MS Dhoni Left Captaincy Rohit Sharma Reaction

आईपीएल 2024

विज्ञापन

Rohit Sharma Reaction:चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 से पहले अपने कप्तान बदल दिए हैं। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बना दिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़कर अपने करोड़ों फैंस को सदमे में डाल दिया है। अब धोनी के कप्तानी छोड़ने पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा का रिएक्शन आया है। रोहित शर्मा धोनी के कप्तानी छोड़ने पर इमोशनल हो गए हैं। जानें रोहित ने क्या रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने क्या रिएक्शन दिया

रोहित शर्मा ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी को देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। भारत के दोनों दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से एक ही सीजन कप्तानी ले ली गई है। खास बात है कि धोनी और रोहित दोनों ने अपनी टीम को 5-5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है। अब दोनों ने एक साथ कप्तानी को भी अलविदा कहा है। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सफर भी काफी सुहावना रहा है। अब रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों आईपीएल की जर्सी में नजर आ रहे हैं। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही रोहित ने हाथ मिलाने वाला इमोजी भी लगाया है।

विज्ञापन

धोनी ने दूसरी बार छोड़ी है कप्तानी

रोहित की यह स्टोरी साफ बयां कर रही है कि महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी छीनने पर वह काफी इमोशनल हो रहे हैं। रोहित ने हाथ मिलाने का जो इमोजी लगाया है, वह अपने आप में काफी कुछ बयां कर रहा है। फैंस इसके कई मायने निकाल रहे हैं। फैंस का कहना है कि रोहित और धोनी ने एक ही सीजन कप्तानी से अलविदा कहा है। दोनों ने अपनी टीम को 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जिताए हैं। दोनों आईपीएल रिकॉर्ड में बराबरी पर खड़े हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक बार महेंद्र सिंह धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ी थी। साल 2022 में भी धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, इसके बाद ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वह बतौर कप्तान अच्छा नहीं कर सके थे, इस कारण से जडेजा ने भी कप्तानी छोड़ दी और यह जिम्मेदारी एक बार फिर से धोनी को संभालनी पड़ी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ