CSK vs GT: मुकाबले से पहले चेन्नई की बढ़ी टेंशन! होम ग्राउंड पर सता रहा इस बात का डर

IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होने वाला है। वहीं इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन थोड़ी बढ़ने लगी है। जिसका जिक्र टीम के कोच ने भी किया है।

IPL 2024 CSK vs GT Stephen Fleming M. A. Chidambaram Stadium

IPL 2024 CSK vs GT Stephen Fleming M. A. Chidambaram Stadium Image Credit: Social Media

विज्ञापन

IPL 2024 CSK vs GT: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। चेन्नई ने अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। पहले मैच में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था। अब सीएसके की टीम गुजरात टाइटंस से भिड़ने के लिए तैयार है। हालांकि अब मैच से पहले चेन्नई की टेंशन एक बात से बढ़ गई है। होम ग्राउंड पर मैच होने के बाद भी टीम को इस बात का डर सता रहा है। जिसका जिक्र मैच से पहले सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी कर चुके हैं।

गुजरात के खिलाड़ियों ने बढ़ाई CSK की टेंशन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला भी अपने होम ग्राउंड खेलने वाली है। सीएसके का अपने होम ग्राउंड पर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। वहीं अब गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई से उसी के घर में भिड़ने के लिए तैयार है। लेकिन फिर भी सीएसके की चिंता बढ़ा हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि गुजरात टीम में तमिलनाडु के कई खिलाड़ी हैं। इससे उन्हें निश्चित रूप से मदद मिलेगी। यह उन खिलाड़ियों के लिए घरेलू मैच की तरह है।

विज्ञापन

दरअसल सीएसके कोच का सीधा इशारा साई किशोर की तरफ था। जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी की थी। मैच में साई ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया था और विकेट भी साई को मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की मिली थी। ऐसे में अब साई किशोर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों के लिए भी सिर दर्द बन सकते हैं। इससे पहले रणजी ट्रॉफी में भी साई किशोर ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। अपनी कप्तानी में साई तमिलनाडु टीम को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक लेकर गए थे।

विज्ञापन

होम ग्राउंड पर चेन्नई का रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में पहला मैच अपने होम ग्राउंड पर जीतने के बाद सीएसके की टीम दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के साथ खेलने वाली है। अपने होम ग्राउंड पर सीएसके का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और टीम ने ज्यादातर मैचों में जीत हासिल की है। सीएसके ने अपने होम ग्राउंड पर अभी तक 65 मैच खेले हैं। जिसमें सीएसके ने 47 मैचों में जीत और 17 मैचों में हार का सामना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ